Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन महीने में ही टूटने लगी जावर की सीसी सड़क

    2 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | बलरामपुर बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जावर में करीब 2 किमी सीसी सड़क बनने के तीन माह बाद ही खराब होने लगी है। करोड़ों की लागत से बने सीसी रोड की कोई मापदंड नहीं है। सारे मापदंडों को अनदेखा कर सीसी सड़क का निर्माण तो कर दिया, लेकिन सड़क के किनारे साइड फीलिंग नहीं होने से सड़क टूटने लगी है। वहीं इस मार्ग पर कोई भारी वाहन आते-जाते नहीं है। केवल पब्लिक की कार-बाइक के ही आने-जाने से सड़क मिट्टी रोड में तब्दील होने लगी है। कई बार इसकी शिकायत गांव वालों ने की, लेकिन इसकी गुणवत्ता की जांच कभी नहीं हो पाई। ऐसे ही सीसी सड़क का निर्माण विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत जावर गणेश समेत आसपास के क्षेत्र में मंडी बोर्ड अंबिकापुर द्वारा सीसी सड़क का निर्माण कराया है, लेकिन कहीं भी कोई भी गुणवत्ता नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि जब सड़क बन रही था, उस समय हम लोगों ने काफी विरोध िकया थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और जगह-जगह पर रोड खराब होने लगी। हद तो तब है कि इस सड़क के निर्माण का कहीं भी कोई बोर्ड नहीं लगा है, न साइड फीलिंग और ना ही नाली बनी है। जांच कराई जाएगी: ईई मंडी बोर्ड के कार्यपालन अभियंता रॉबिंसन टोप्पू ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत है तो जांच कराई जाएगी। सड़क कितनी दूर बनी है, मेंटेनेंस कब तक करना है, यह फाइल देखकर ही बता पाउंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में मारी गोली:छिनैती केस में चल रहे थे फरार, पुलिस पर कर दी थी फायरिंग
    Next Article
    नोएडा में कांशीराम जयंती पर बसपा की बड़ी रैली:पश्चिमी यूपी के 6 मंडलों सहित उत्तराखंड से पहुंचेंगे बसपाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment