Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कांशीराम जयंती पर बसपा की बड़ी रैली:पश्चिमी यूपी के 6 मंडलों सहित उत्तराखंड से पहुंचेंगे बसपाई

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी बसपा आगामी 15 मार्च को नोएडा में बड़ी रैली करने जा रही है। मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती पर नोएडा में बहुजन समाज पार्टी की पश्चिमी यूपी की रैली का आयोजन हो रहा है। रैली में मेरठ सहित वेस्ट यूपी के 6 मंडलों के कोर्डिनेटर, बसपा नेता पहुंचेंगे। साथ ही इस रैली में उत्तराखंड के दोनों मंडलों से भी बसपा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। मेरठ में बसपाइयों ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रोजाना बैठकें हो रही हैं। हर विधानसभा से लगभग 30 बसें ले जाने का टार्गेट रखा गया है। ताकि रैली के जरिए पार्टी पश्चिमी यूपी में बड़ा संदेश दे सके। लखनऊ, नोएडा 2 शहरों में होगा बड़ा आयोजन कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर बसपा ने लखनऊ और नोएडा दो जगहों पर बड़ा आयोजन करने जा रही है। लखनऊ के आंबेडकर पार्क में आयोजन होगा। जिसमें खुद बसपा अध्यक्ष यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पहुंचेंगी। वो स्वयं रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में अवध से लेकर पूर्वांचल और लखनऊ के आसपास के जिलों के बसपा नेता पहुंचेंगे। वहीं पश्चिमी यूपी के लिए नोएडा के पार्क को चुना गया है। यहां रैली रखी गई है। नोएडा की रैली में पश्चिमी यूपी के प्रभारी बाबू मुनकाद अली का मुख्य संबोधन होगा। कुछ बौद्ध भिक्षु भी इसमें शांतिपाठ कराने के लिए पहुंचेंगे। पश्चिमी यूपी के चुनावी समीकरण पर चर्चा नोएडा की रैली में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा और अलीगढ़ मंडलों के सभी जिलों के जिला कार्डिनेटर, मंडल कार्डिनेटर सहित जिला लेवल से लेकर अन्य नेता, कार्यकर्ता रहेंगे। साथ ही उत्तराखंड से भी बसपा कार्यकर्ता नेता रैली में पहुंचेंगे। रैली में हर विधानसभा से लगभग 20 बसें लाने का लक्ष्य रखा गया है। बसपा के पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, बरेली सहित अन्य मँडलों के प्रभारी मुनकाद अली ने बताया कि हर साल कांशीराम जी की जयंती पर हम सभा का आयोजन करते हैं। उन्हें याद करते हैं। उसी के तहत ये ये आयोजन हो रहा है। हर विधानसभा से बसें लाने की तैयारी मेरठ के जिलाध्यक्ष मोहित जाटव ने बताया कि 15 मार्च को नोएडा पार्क में हम कांशीराम जी की जयंती मनाएंगे। यह पश्चिमी यूपी से लेकर उत्तराखंड का आयोजन है। इसमें वेस्ट यूपी के 6 मंडलों सहित उत्तराखंड से बसपा नेता पहुंचेंगे। हम आदरणीय कांशीराम जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। बौद्धसाधक भी आयोजन में रहेंगे जो शांतिपाठ कराएंगे। आयोजन में मुख्य वक्ता पश्चिमी यूपी से मंडल प्रभारी मुनकाद अली रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन महीने में ही टूटने लगी जावर की सीसी सड़क
    Next Article
    सरकार ने बताया- सेंट्रल फोर्स में 93 हजार पद खाली:CRPF में सबसे ज्यादा 27 हजार; 5 साल में CAPF में इस्तीफे 86% बढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment