Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए आजमगढ की 5 बड़ी खबरें:महिला के घर में लगी आग, गुलाल फेंकने पर दो पक्ष भिड़े

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। आजमगढ़ में नो पेपर डे है। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- आजमगढ़ में बुजुर्ग महिला के घर में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख आजमगढ़ के मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सोहौली में एक महिला घर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गांव की एक बच्ची ने देर रात टिन शेड से उठती आग की लपटें देखीं और तुरंत अपने पिता को जगाया। इसके बाद शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर तक उठने लगीं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टिन शेड में रखा घरेलू सामान, मोटरसाइकिल, फील्ड मार्शल इंजन, ठेला और साइकिल समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। यहां पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में होली जुलूस में गुलाल फेंकने को लेकर विवाद: वीडियो सामने आने पर पुलिस कर रही जांच आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में होली के अवसर पर गुलाल फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के बाद एक दूसरे के ऊपर युवकों ने बेल्ट भी निकाल लिया था। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत समझ बुझाकर मामले को शांत कराया। हालांकि इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से गुस्से में युवक बेल्ट निकालकर एक दूसरे पर हमला करने का प्रयास कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर कमरे में मरी मिली प्रतियोगी छात्रा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी,आजमगढ़ में रहता है परिवार प्रयागराज के कर्नलगंज में रहने वाली 25 वर्षीय प्रतियोगी छात्रा नीता मौर्य बुधवार को अपने कमरे के भीतर संदिग्ध हालात में मृत पाई गई। वह मूल रूप से आजमगढ़ के अहरौल गांव की रहने वाली थी। प्रयागराज के ढररिया मोहल्ले में कई वर्षों से किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह ट्यूशन भी पढ़ाती थी। यहां पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में नदी के किनारे मिले गोवंश के अवशेष: गांववालों ने पुलिस को दी सूचना, धर्म विशेष के लोगों पर फेंकने की आशंका आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया, कोवा और सिकरौर गांव के बीच में कुंवर नदी के पास मंगलवार को गोवंश मिलने का मामला सामने आया था। गोवंश मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को उस समय हुई। जब नदी के किनारे से गुजर रहे थे। इसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई की गोवंश के अवशेष फेंकने वाले कौन लोग हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में गाड़ी से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार:लोगों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, सीसीटीवी कैमरे से पकड़ा गया आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अजमतगढ़ चौक के पास सोमवार रात को उस समय हड़कंप मच गया। जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठेले में टक्कर मार दी। इस हादसे में छोले वाले हरेंद्र सोनकर की मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी गाड़ी मालिक भरत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए अलीगढ़ की 5 बड़ी खबरें:हैप्पी होली बोलकर घर में घुसे बदमाश, कैश-जेवर लूटा; फायरिंग में युवक को गोली लगी
    Next Article
    भाई दूज पर इन 3 राशियों के लिए खुशियों के अवसर, परिवार में सुखद अनुभव लेकर आएगा दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment