Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए अलीगढ़ की 5 बड़ी खबरें:हैप्पी होली बोलकर घर में घुसे बदमाश, कैश-जेवर लूटा; फायरिंग में युवक को गोली लगी

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। अलीगढ़ में नो पेपर डे है। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- अलीगढ़ में होली पर दो पक्षों में फायरिंग:थाना अकराबाद के गांव मनाई में पुरानी रंजिश में हुआ पथराव, युवक को लगी दो गोली अलीगढ़ के थाना अकराबाद के गांव मानई में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट, पथराव और फिर फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि दो अन्य लोग लाठी-डंडों के प्रहार से घायल हो गए। गांव मानई निवासी प्रशांत कुमार और उनके परिवार के ही राजकुमार के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। प्रशांत का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में हैप्पी होली बोलकर घर में घुसे बदमाश:स्क्रैप कारोबारी दंपती को हथियारों के बल पर बनाया बंधक, लाखों का जेवर–कैश लूटा अलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच में बुधवार दोपहर फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश होली मिलन के बहाने घर में घुसे और स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लाखों की लूट करके ले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच–पड़ताल शुरू की। वहीं, यह पूरी घटना कारोबारी के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ​पीड़ित कारोबारी विनोद कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि दोपहर करीब 12:45 बजे वह घर में दीवान पर बैठे थे। तभी पीछे की जाली वाले गेट के पास एक युवक आया, जिसका चेहरा रंग से पुता था। उसने आवाज दी और कहा कि 'होली मिलन करना है, पास आइए'। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में छत से फायरिंग, ईंट-पत्थर से हमला:मानई में बवाल के बाद चार गिरफ्तार, दो महिलाएं पहुंची जेल अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के मानई गांव में हुई फायरिंग और पथराव की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था, जिसे देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई। घटना बीती रात की है। बुधवार को मानई निवासी रामगोपाल पुत्र गवेन्द्र सिंह ने अकराबाद थाने में तहरीर देकर बताया कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल; एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इगलास क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही मडराक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ के शेखा नहर में मिली युवती की लाश:शिनाख्त के प्रयास तेज, गले में मिला राधा-कृष्ण का लॉकेट अकराबाद थाना क्षेत्र की शेखा नहर में बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि शेखा नहर में एक शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:मुजफ्फरनगर के 2500 लोग खाड़ी देशों में फंसे; मुस्लिम समाज ने खेली फूलों की होली
    Next Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए आजमगढ की 5 बड़ी खबरें:महिला के घर में लगी आग, गुलाल फेंकने पर दो पक्ष भिड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment