Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए गोरखपुर की 5 बड़ी खबरें:योगी ने काला चश्मा पहनकर होली खेली, युवक ने पत्नी का गला काटा, फरसा लेकर बेटे को दौड़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। गोरखपुर में अखबार नहीं आएगा। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- 1. योगी का स्वैग, काला चश्मा पहनकर होली खेली, बोले- कहीं कोई भय नहीं होली पर गोरखपुर में सीएम योगी का अलग अंदाज दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। योगी ने गायों को गुड़ खिलाया और अबीर लगाया। यहां सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। होली के दिन बुधवार को भगवान नरिसंह की शोभायात्रा निकली। इससे पहले सीएम योगी ने कहा- होली पर कहीं कोई भय नहीं। अराजकता नहीं। कहीं अविश्वास नहीं। हर ओर एक ही भाव है सत्यमेव जयते का। हर ओर एक ही आवाज गूंज रही है। 'यतो धर्मस्ततो जय' जहां धर्म होगा वहीं जय होगी विजय होगी। जहां सत्य होगा वहीं जय होगी। यह भाव हमारा सनातन भाव है। इसकी गूंज सर्वत्र सुनाई दे रही थी। सीएम योगी ने कहा- मैं देख रहा था परसो, होलिका दहन कार्यक्रम के शुरू होने से पहले जगह-जगह भगवान प्रह्लाद की शोभायात्रा निकल रही थी। लोगों में जबरदस्त उत्साह था। लोगों के अंदर एक ही भाव था कि होलिका दहन करना है। होलिका दहन का मतलब अपने अहंकार को मिटाना है। तुष्टिकरण को समाप्त करना है। कहीं कोई भ्रष्टाचार पनप रहा हो तो उसका दहन करना है। कहीं कोई अराजकता, आतंकवाद, उग्रवाद के सिर उठाने का प्रयास कर रहो तो उसे नेस्तानाबूद कर देना है। पढ़ें पूरी खबर... 2. पत्नी का गला काटा, फरसा लेकर बेटे को दौड़ाया; पुलिस को कॉल कर बोला- बीवी को मार डाला, लाश घर में पड़ी है गोरखपुर में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बेटे को भी जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। वो जान बचाकर घर से भाग गया। बाद में फोन पर अपने नाना को वारदात की सूचना दी। इस बीच आरोपी पति ने खुद पुलिस को कॉल किया। बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। लाश घर में पड़ी है। सुनते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में कॉल ट्रेस की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। इस बीच बेटा वापस लौटकर आया। मां की लाश देखकर जोर-जोर से रोने लगा। फिर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला मंगलवार देर रात खजनी थाना क्षेत्र का है। आरोपी अशोक निषाद (44) साल धाधूपार गांव में अपनी पत्नी नीलम देवी (40) के साथ रहता था। दोनों की 2006 में करीब 20 साल पहले शादी हुई थी। दोनों को एक बेटा सूरज (17) और बेटी श्रष्टि (14) हैं। वारदात के वक्त दोनों बच्चे घर में ही सो रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी का अक्सर विवाद होता रहता था। अशोक को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। पढ़ें पूरी खबर... 3. राप्ती किनारे मसान वाली होली का जश्न, गूंजा 'हर हर महादेव', बम लहरी- महाकाल के गाने पर झूमे भक्त गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे स्थित गोरक्षघाट पर मंगलवार को पारंपरिक मसान होली बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। दोपहर से ही घाट पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे शाम होती गई, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। पूरा घाट हर-हर महादेव के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान भोले बाबा और माता पार्वती की आकर्षक झांकी निकाली गई, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु हाथ जोड़कर भक्ति में लीन नजर आए। “हाथ जोड़ के बोली गवर्जां…”, “अगड़ बम बबम, बम लहरी…”, और “ए गणपति के पिता जी, मैं भांग रगड़ के राजी…” जैसे भजनों पर लोग जमकर झूमे। “जय श्री महाकाल” के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए मसान होली की परंपरा को उत्साहपूर्वक निभाया। इसी बीच कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने अपने गीतों से माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। उन्होंने “मसाने में होली” और “होली खेले रघुवीरा अवध में” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनके गानों पर मौजूद भीड़ झूमने पर मजबूर हो गई। पढ़ें पूरी खबर... 4. दहेज के लिए पत्नी को पीटा, पति-सास समेत पांच पर केस गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। कस्बा लोहा मंडी निवासी नीतू साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि विवाह के नौ साल बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का कहना है कि पति राजाराम साहनी, सास बिंदू देवी, ननद मोनी, दुर्गा और टोनी आए दिन ताना मारते और मारपीट करते हैं। 28 फरवरी को पति ने कथित तौर पर लात-घूंसों से पिटाई की, जिससे उसे आंतरिक चोटें आईं और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां मिलने पहुंचीं तो उनके साथ भी अभद्रता की गई और ईंट-पत्थर से हमला किया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... 5. गोरखपुर रूट की दो ट्रेनों में लगेंगे एलएचबी कोच, सफर होगा ज्यादा सुरक्षित होली के मद्देनजर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने 13507/13508 आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस और 13509/13510 आसनसोल–गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस में पारंपरिक आईसीएफ रेक की जगह आधुनिक एलएचबी कोच लगाने का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित और आरामदायक होते हैं। इनमें स्टेनलेस स्टील बॉडी, एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन, उन्नत डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम, बेहतर सस्पेंशन, बायो-टॉयलेट और मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यात्रियों को स्मूद और सुरक्षित यात्रा का अनुभव होगा। 06 मार्च 2026 से 13507 आसनसोल–गोरखपुर एक्सप्रेस और 07 मार्च से 13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस एलएचबी रेक से चलेंगी। वहीं 10 मार्च से 13509 आसनसोल–गोंडा और 11 मार्च से 13510 गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस में भी नए कोच लगाए जाएंगे। नई रेक संरचना में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एलएसएलआरडी, सामान्य द्वितीय श्रेणी, 10 स्लीपर, 5 एसी-3 और 1 एसी-2 कोच शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि यह कदम यात्रियों को बेहतर सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए नोएडा की 5 बड़ी खबरें:होली पर जमकर उड़े रंग-गुलाल; युवक की गोली मारकर हत्या, 4 साल से रिलेशन में था
    Next Article
    होली पर बेटे ने मां-बाप को घर से निकाला:वृद्धाश्रम में गुजार रहे रात, बोले- बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए मारापीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment