Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए नोएडा की 5 बड़ी खबरें:होली पर जमकर उड़े रंग-गुलाल; युवक की गोली मारकर हत्या, 4 साल से रिलेशन में था

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। नोएडा में अखबार नहीं आएगा। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- 1. होली पर जमकर उड़े रंग-गुलाल, डीजे की धुन पर खूब नाचे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों और कस्बों में रंग-गुलाल की धूम रही। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं, जबकि बाजारों और प्रमुख चौराहों पर खास रौनक देखने को मिली। जेवर, दनकौर और आसपास के इलाकों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रहने वाली सीमा हैदर ने भी अपने परिवार के साथ पारंपरिक अंदाज में होली मनाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो चर्चा का विषय बना रहा। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे कहीं से भी किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आमजन के सहयोग पर आभार जताया और कहा कि जिलेभर में होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पढ़ें पूरी खबर... 2. युवक की गोली मारकर हत्या, 4 साल से रिलेशन में था, भाईयों के साथ सोसाइटी पहुंची थी युवती नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में होली के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान साहिल सिंघल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल पिछले चार वर्षों से एक युवती के साथ संबंध में था, जिसे लेकर युवती के परिवार में नाराजगी थी। होली के दिन युवती अपने दो भाइयों के साथ सोसाइटी पहुंची थी। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद युवती के एक भाई ने गुस्से में पिस्टल निकालकर साहिल पर गोली चला दी। गोली लगते ही साहिल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद सोसाइटी में अफरातफरी मच गई और डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस थाना सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 3. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में होली पर बवाल, सिक्योरिटी ने युवक को पीटा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में होली के दिन सुरक्षा गार्डों और निवासियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि होली के मौके पर कुछ निवासी परिवार के साथ डांस कर रहे थे, तभी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि तीन-चार गार्डों ने एक निवासी के साथ धक्का-मुक्की की और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना किसी व्यक्ति ने अपने फ्लैट से मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 4. लकड़ी के पाटे से मारकर युवक की हत्या, शराब पीते समय दोनों में हुआ था झगड़ा नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक की लकड़ी की बैठने वाली पटली से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिट्टू (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्या आपसी विवाद के चलते हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की पटली भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि बिट्टू और पंकज मूल रूप से पटना के रहने वाले थे और वर्तमान में इलाहाबास गांव, फेज-2 में रह रहे थे। बुधवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पंकज ने पास में रखी लकड़ी की पटली से बिट्टू के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बिट्टू जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 5. ₹78 लाख में बनेगी 75 मीटर चौड़ी सड़क, दो सेक्टरों के बीच होगा निर्माण नोएडा के सेक्टर-149 और 150 के बीच 75 मीटर चौड़ी अधूरी सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। करीब 300 मीटर हिस्सा लंबे समय से अधूरा पड़ा था, जिसे पूरा करने के लिए प्राधिकरण ने किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन लेने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। जमीन उपलब्ध होते ही वर्क सर्किल-10 की ओर से सड़क, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कार्य पर 78.23 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण एजेंसियां 11 मार्च तक आवेदन कर सकेंगी और चयन के बाद एजेंसी को दो महीने में काम पूरा करना होगा। वहीं शहर में अन्य सड़कों के सुधार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सेक्टर-78 वेदवन पार्क के पास 30 मीटर और 45 मीटर चौड़ी सड़कों की हालत खराब होने पर उनकी रिसर्फेसिंग के लिए टेंडर जारी किया गया है। वर्क सर्किल-6 के अनुसार इन कार्यों पर करीब 32.07 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण एजेंसियों से 12 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं, ताकि जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर यातायात सुगम बनाया जा सके। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरी जमीन मां समान, सौदा नहीं करेंगे':वाराणसी में स्पोर्ट्स सिटी का विरोध शुरू, गंजारी-हरसोस में पोस्टर लगे; बोले- मुआवजे से पेट नहीं भरता
    Next Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए गोरखपुर की 5 बड़ी खबरें:योगी ने काला चश्मा पहनकर होली खेली, युवक ने पत्नी का गला काटा, फरसा लेकर बेटे को दौड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment