Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए झांसी की 5 बड़ी खबरें:विधायक ने होली पर बजाए मंजीरे, अधिकारियों ने किया डांस, करंट से युवक की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। झांसी में नो पेपर डे है। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- झांसी में विधायक ने बजाए मंजीरे, अधिकारियों ने किया डांस, हरियाणवी गानों पर नाचे युवा झांसी के ओम शांतिनगर स्थित बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने अपने समर्थकों के साथ धूमधाम से होली मनाई। सैकड़ों की संख्या में समर्थक और आमजन उन्हें होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। विधायक ने सभी के साथ जमकर रंग खेला। डीजे पर बज रहे होली गीतों पर वह खुलकर थिरके और पारंपरिक अंदाज में मंजीरे भी बजाए। उनके आवास पर लोक गायकों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने फाग और होली के पारंपरिक गीत गाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर झांसी में एक्सीडेंट में युवक की मौत:दुकान से खाना खाने के लिए घर जा रहा था, अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह दुकान पर काम करता था और दोपहर में बाइक से लंच करने के लिए घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मध्य प्रदेश के के शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर चोरी की योजना बनाते 4 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने तमंचा, कारतूस सहित चोरी के उपकरण बरामद किए बबीना थाना क्षेत्र से चोरी की योजना बनाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रसीना गांव के पास हुई। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झासी और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अवतार मोगिया (27), सनका मोगिया (20), खुर्ची बाई (56) और बिधुबाई (40) शामिल हैं। ये सभी दतिया देहात, मध्य प्रदेश के प्रकाश नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक सब्बल, तीन टॉर्च, एक चाभी का गुच्छा, दो आरी ब्लेड, एक पेचकस और एक लोहे का प्लास बरामद किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर झांसी में करंट से युवक की मौत: फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा था, बिजली सप्लाई चालू होने से गई जान झांसी में शादी से ठीक एक महीने पहले एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। वह 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद पावर हाउस से अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे तेज धमाके के साथ वह नीचे गिर पड़ा। घटना झांसी के बाबीना थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की है। यहां पढ़ें पूरी खबर पानी पीते हुए सीनियर क्लर्क जमीन पर गिरे, हुई मौत:झांसी में परिजन बोले- इलाज के लिए 10 मिनट का भी मौका नहीं मिला झांसी में सीनियर क्लर्क की संदिग्ध हालात में हार्ट अटैक से मौत हो गई। ऑफिस से घर लौटने के बाद वह पानी पी रहे थे, तभी अचानक असहज होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर इलाके की है। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग में तैनात सीनियर क्लर्क मुकेश बाबू चौरसिया (56) पुत्र मन्नी लाल चौरसिया मऊरानीपुर में कार्यरत थे। वह रोजाना झांसी से मऊरानीपुर अप-डाउन करते थे। सोमवार सुबह भी वह ड्यूटी पर गए थे और दिनभर काम करने के बाद शाम करीब 6 बजे शिवाजी नगर स्थित अपने घर लौटे। छोटे भाई राजकुमार चौरसिया ने बताया कि मुकेश बाबू पूरी तरह स्वस्थ लग रहे थे। घर आने के बाद वह पानी पी रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने पहली बार लंबी दूरी की PrSM मिसाइल दागीं:ईरान का अमेरिका-इजराइल पर मिसाइल अटैक; ईरान जंग की 23 PHOTOS
    Next Article
    ‘जिसे भाई जैसे पाला, उसने मेरी घरवाली से इश्क लड़ाया’:पति बोला- पत्नी की हत्या कर खुद मर गया, कपड़े खून से सने, इसलिए न्यूड भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment