Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पिता को बचाने आए युवक की हत्या:गाली-गलौज के बाद पड़ोसी से मारपीट, महिला ने बेटे-बेटी संग चाकू से वार किए

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। पड़ोस की महिला, उसके बेटे और बेटी पर हत्या करने का आरोप है। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना 4 मार्च, बुधवार शाम करीब 5 बजे दुबग्गा थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव की है। मृतक की पहचान सूरज गौतम (22) के रूप में हुई। वह प्राइवेट फर्म में काम करता था। रास्ते में हुई गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। चाकू लगने से सूरज घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देखिए 3 तस्वीरें… अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… बेगरिया दुबग्गा निवासी राजेंद्र गौतम ने बताया- बुधवार शाम 5 बजे घर के सामने सड़क पर खड़े होकर मोहल्ले के निशु से बात कर रहे थे। इस दौरान वहां से पड़ोसी मोहित तिवारी बाइक से जा रहा था। अचानक उसने बाइक रोककर गाली-गलौज करने लगा। मोहित इसके पहले भी विवाद कर चुका था। जब उसको गाली देने से मना किया गया तो बाइक से उतर कर हाथापाई करने लगा। बहन घर से चाकू लेकर आई राजेंद्र गौतम ने बताया- शोर-शराबा सुनकर मोहित की मां रंजना और बहन शिवानी भी आ गई। शिवानी घर से चाकू लेकर आई थी। तीनों लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए मेरा बेटा सूरज गौतम (22) आ गया। मोहित ने अपनी मां-बहन के साथ सूरज पर हमला कर दिया। उसकी बहन ने चाकू से सूरज पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने थाना घेरा सूचना पर दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद गुस्साए लोग दुबग्गा थाना पहुंच गए। लोगों ने थाने का घेराव किया। सामने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आज पुलिस की होली:थानों और पुलिस लाइन में जमकर उड़ेंगे गुलाल, मथुरा DM ने बाल्टी से रंग डाला
    Next Article
    ज्वेलर्स को धमकी देकर मांग रहे थे 12 करोड़ रंगदारी:पुलिस ने इमाम समेत 4 को गिरफ्तार किया, भोजपुरी में देते थे धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment