Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress Rajya Sabha List | कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट जारी: अभिषेक सिंघवी फिर तेलंगाना से उम्मीदवार, 6 दिग्गजों के नामों का ऐलान

    3 hours from now

    1

    0

    राज्यसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपने छह उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें तेलंगाना से मैदान में उतारा है। इस सूची में छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के लिए भी नामों की घोषणा की गई है। इसे भी पढ़ें: Nepal General Election 2026 | नेपाल में महामुकाबला! Gen Z की 'क्रांति' के बाद आज मतदान जारी, क्या पुराने सूरमाओं का किला ढहा पाएंगे 'बालेन शाह'? कांग्रेस की से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है।इसे भी पढ़ें: 10 में से 15 स्टार... Donald Trump ने Iran के खिलाफ 'खूनी खेल' को रेटिंग दी, 1000 से ज़्यादा ईरानी मारे गए, जंग पांचवें दिन भी जारी तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता संघवी को अपने शासन वाले तेलंगाना से फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं। प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है और कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है।क्या कहते हैं समीकरण?कांग्रेस की इस सूची से स्पष्ट है कि पार्टी राज्यसभा में अपनी 'फायरपावर' (बौद्धिक और कानूनी क्षमता) को बनाए रखना चाहती है। अभिषेक सिंघवी जैसे वरिष्ठ नेता का फिर से सदन में जाना कांग्रेस के लिए विधायी चर्चाओं और कानूनी मोर्चों पर मजबूती प्रदान करेगा। वहीं, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में स्थानीय नेतृत्व को मौका देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल ने 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान भेजकर किया ईरान पर भीषण हमला, रिवोल्यूशनरी गार्ड समेत कई एजेंसियों के हेडक्वार्टर तबाह
    Next Article
    Pappu Yadav का बड़ा बयान, 'निशांत कुमार हों अगले मुख्यमंत्री', बिहार में 'नितीश युग' के अंत की आहट? राज्यसभा जा सकते हैं Nitish Kumar

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment