Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से 3 दिन तक हीटवेव का रेट अलर्ट:आगरा में फिर पहुंचा 43°C तापमान, 26-27 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए हीटवेव को लेकर रेट अलर्ट किया है। 23 से 25 अप्रैल तक भीषण लू चलेगी। ऐसे में लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल होगा। तापमान एक बार फिर से 43°C पर पहुंच गया। गुरुवार को 45°C पार करने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को बादल छाये रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। दिन ही नहीं रात भी तपने लगी है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। दिन का तापमान 1.6°C की बढ़ोत्तरी के साथ जहां 43°C पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.4°C की बढ़ोत्तरी के साथ 24.8°C पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 1.3°C अधिक है। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… दोपहर में लू के थपेड़े आगरा में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। दोपहर में लू के थपेड़े सड़क पर चलना मुश्किल कर रहे हैं। दोपहिया वाहन पर लू की लपटें सुई की तरफ से चुभ रही हैं। गर्मी के चलते ताजमहल पर भी टूरिस्ट का ग्राफ गिर गया है। यहां अमतौर पर 25 हजार टूरिस्ट प्रति दिन आते हैं लेकिन गर्मी के चलते टूरिस्ट की संख्या लगभग आधी रह गई है। हालांकि नगर निगम द्वारा गर्मी से राहत देने के लिए पानी का छिड़काव कराया जा रहा है लेकिन ये नाकाफी है। गर्मी झेलने के लिए रहिये तैयार बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली। हवा भी शांत है। सुबह से ही गर्मी का अहसास हो रहा है। अगले 2-3 दिन और भीषण गर्मी पड़ेगी। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 अप्रैल तक हीटवेट का अलर्ट है। इस बीच तापमान 46°C पहुंच सकता है। इसके बाद 26 और 27 अप्रैल को बादल छाये रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में युवती की घर में घुसकर हत्या:मां की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हाथरस में डॉक्टर से 14 लाख की धोखाधड़ी:प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment