Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से रात 12 बजे तक नो-एंट्री:प्रयागराज में चार दिन लागू रहेगी व्यवस्था, अरैल में हनुमंत कथा के चलते लिया गया निर्णय

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के अरैल में 20 से 23 अप्रैल तक होने वाली बागेश्वरधाम सरकार की हनुमंत कथा को लेकर प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। भीड़ और जाम से निपटने के लिए शहर के अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थान तय किए गए हैं, वहीं नो-एंट्री के समय में भी बदलाव किया गया है। अब इन चार दिनों में नो-एंट्री रात 10 बजे की बजाय रात 12 बजे खुलेगी। यानी देर रात तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां पार्क होंगे वाहन मिर्जापुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन और बसों को सरस्वती हाईटेक सिटी में बनाई गई पार्किंग में रोका जाएगा। वहीं रीवा, मिर्जापुर और शहर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन नवप्रयागम के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में पार्क कराए जाएंगे। चार पहिया वाहनों के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मिर्जापुर से आने वाले वाहन ओमेक्स और डीपीएस के पास पार्क होंगे, जबकि शहर से आने वाले वाहन नव प्रयागम पूर्वी और पश्चिमी में खड़े किए जाएंगे। अरैल कस्बे के स्थानीय लोगों के लिए भी अलग पार्किंग तय की गई है। यहां चार पहिया वाहन गजिया पार्किंग और दो पहिया वाहन देवरख पार्किंग में खड़े करने होंगे। VIP के लिए अलग रूट वीआईपी वाहनों के लिए डीपीएस तिराहे के पास विशेष पार्किंग बनाई गई है। इनके आवागमन के लिए सरस्वती हाईटेक सिटी से ओमेक्स होते हुए अलग मार्ग तय किया गया है। प्रशासन ने वीआईपी से निर्धारित रूट का ही पालन करने की अपील की है। इन नो एंट्री प्वाइंट्स पर रोके जाएंगे भारी वाहन शहर के कई प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। बगहा क्रासिंग (हंडिया), सहसो चौराहा, मलाक हरहर, फाफामऊ, पूरामुफ्ती, ट्रांसपोर्ट नगर, कटहुला मोड़, गौहनिया, इरादतगंज और रामपुर तिराहे से तय समय से पहले बड़े मालवाहक वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दो दुकानों में लगी भीषण आग,VIDEO:ऑटो मोबाइल दुकानों में 10 लाख का नुकसान, कूड़े से आग की आशंका,दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
    Next Article
    शाहजहांपुर में 7 साल के बच्चे की मौत:मामा ने बहन की ससुराल पक्ष पर मारने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment