Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, फ्रीजर भी नष्ट, भारी नुकसान

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन के सिरसा कलार कस्बे के मुख्य बाजार में बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक मिठाई और कोल्ड ड्रिंक की दुकान में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। यह हादसा गजराज कुशवाहा के होटल में हुआ। रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर मालिक घर चले गए थे। देर रात बिजली की लाइन में फाल्ट के कारण दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी सुबह करीब 5 बजे हुई, जब पास के दुकानदार बिनोद पांडेय अपनी चाय की दुकान खोलने पहुंचे। दुकान से आग की लपटें और धुआं देखकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचित किया। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। संयोगवश, उसी समय बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे आग बुझाने में कुछ मदद मिली। हालांकि, तब तक दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस अग्निकांड में होटल के अंदर रखे तीन फ्रीजर पूरी तरह जल गए। इनके अलावा सैकड़ों कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, मिठाई बनाने का सामान और अन्य सामग्री भी नष्ट हो गई। होटल मालिक गजराज कुशवाहा के अनुसार, उन्हें इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गजराज कुशवाहा ने बताया कि सीजन के समय हुए इस नुकसान से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में गाड़ी टकराने पर दो पक्ष भिड़े:दोनों तरफ से चले ईंट पत्थर, पुलिस ने समझाकर कराया शांत
    Next Article
    दोस्त की जगह परीक्षा देता युवक पकड़ा गया:बुलंदशहर के कॉलेज में निरीक्षकों ने जांच की, फर्जी परीक्षार्थी पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment