Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आज से दिन काउंट कर लीजिए, दोबारा निरीक्षण को आऊंगा':एसएन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर लगाई फटकार

    21 hours ago

    1

    0

    आगरा में डीएम का चार्ज संभालने के बाद से मनीष बंसल एक्शन मोड में है। विभिन्न योजनाओं और विभागों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को वे एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल विस्तारीकरण फेज-1 और मेडिकल कॉलेज ब्लॉक की प्रगति कम मिली। मौके पर श्रमिकों की कमी से निर्माण में हो रही देरी पर संबंधित को फटकार लगाई। डीएम ने कहा-आज से दिन काउंट कर लीजिए, मैं दोबारा निरीक्षण करुंगा। 15 दिन में कार्य में प्रगति न होने की स्थिति में शासन को कार्रवाई के लिए लेटर लिखने की चेतावनी दी है। उन्होंने सीडीओ को निर्माणकार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण किए जाने के लिए एक जिलास्तरीय कमेटी गठित करने तथा लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। अब विस्तार से पढ़िये... डीएम मनीष बंसल ने शनिवार को एमजी रोड स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी तथा जिले में चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण व उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल विस्तारीकरण फेज-1, मेडिकल ब्लॉक तथा यूजी-पीजी हॉस्टल का निरीक्षण किया। डीएम सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचे जहां सर्जरी विभाग, अस्थि रोग, बाल रोग अनुभाग, पीडियाट्रिक, पैथोलॉजी, क्रिटिकल वार्ड, ब्लड लैबोरेटरी, सीटी स्कैन, ओटी आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने एक्सरे, सीटी स्कैन मशीन का संचालन, प्रतिदिन मरीजों की संख्या, मरीजों से लिए जा रहे चार्ज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल विस्तारीकरण फेज-1 व मेडिकल ब्लॉक के कार्यों का निरीक्षण किया। ले-आउट व साइट प्लान देखा। यहां बताया गया कि मई 2025 से कार्य प्रारंभ हुआ है तथा मई-2027 में कार्य पूर्ण होना है। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जवाब तलब किया, जिसमें बताया गया कि मौके पर लगभग 35 प्रतिशत कार्य हुआ है। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर को तलब किया तथा लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य में प्रगति न होने पर कड़ी फटकार लगाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तरबगंज सीट पर विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय जनता की पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राम भजन चौबे, बसपा से देवी प्रसाद; कांग्रेस से निशांत सिंह
    Next Article
    मलेरिया प्लाज्मोडियम परजीवी से फैलता है:कानपुर देहात में विश्व मलेरिया दिवस पर डॉक्टरों ने बचाव के उपाय बताए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment