Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तरबगंज सीट पर विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय जनता की पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राम भजन चौबे, बसपा से देवी प्रसाद; कांग्रेस से निशांत सिंह

    22 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की तरबगंज सीट पर भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय को जनता ने अपनी पहली पसंद माना है। भास्कर के जनता सर्वे में 56% जनता का मत मिला है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भी विधायक प्रेम नारायण पांडेय ही हैं यहां पर पार्टी के रूप में भी सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा और चौथे नंबर पर कांग्रेस है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद प्रेम नारायण पांडेय हैं, उन्हें 77% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर बीजेपी एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू हैं, इन्हें को 13% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर हिन्दू युवा वहीं प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह हैं, उन्हें 7% ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम गोंडा बीजेपी जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी का है, जिन्हें 2 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद पूर्व सपा प्रत्याशी राम भजन चौबे हैं इन्हें 39% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व सपा मंत्री के पुत्र डॉ.अभिषेक सिंह को 22%, विवेक सिंह बाबा को 12%, विजय कुमार उर्फ टिंटु सिंह को 11% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद देवी प्रसाद है इन्हें 43% लोगों ने पसंद किया है राधेश्याम भारती को 33% लोगों ने पसंद किया है। लवकुश भारती को 5%, और अन्य उम्मीदवार को 19% लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद निशांत सिंह बिसेन हैं इन्हें 82% लोगों ने पसंद किया है। बिजेंद्र सिंह को 9%, और कृष्ण नारायण तिवारी को 9% लोगों ने पसंद किया है। यह वर्तमान में समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं सर्वे शुरू होने पर भी कांग्रेस पार्टी में ही शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मार्केट में आग लगने से दुकानदार जिंदा जला, मेयर बोलीं- कब्जा नहीं हटाया तो बुलडोजर चलेगा
    Next Article
    'आज से दिन काउंट कर लीजिए, दोबारा निरीक्षण को आऊंगा':एसएन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में देरी पर लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment