Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज दर्ज होगा वादी मुकदमा आशुतोष महाराज का बयान:शंकराचार्य यौन उत्पीड़न केस, केस डायरी तैयार, वादी से ऑन रिकॉर्ड सबूतों को लेगी पुलिस

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट पॉक्सो के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत संगीन धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस हाईप्रोफाइल केस की जांच में जुटी प्रयागराज पुलिस टीम मंगलवार को मुकदमा वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज का बयान दर्ज करेगी। कोर्ट के आदेश पर विवेचना का सबसे पहला पार्ट वादी मुकदमा का बयान दर्ज करना होता है। अब पुलिस ऑन रिकॉर्ड आशुतोष महाराज का बयान दर्ज करेगी। हर पहलू पर पिन प्वाइंट बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी। केस के विक्टिम, प्राइम विटनेस, उनके पास मौजूद साक्ष्य को रिकॉर्ड पर लाया जाएगा। आशुतोष महाराज ने जिन भी लोगों को नामजद किया है, पुलिस उनके बयान में ही लाएगी कि मौजूदा वक्त में वे कहां हैं, संपर्क नंबर क्या है, उनकी मौजूदा गतिविधियों के बारे में वादी मुकदमा से पूछा जाएगा। इसी के साथ पुलिस दोनों नाबालिग लड़कों का ऑन रिकॉर्ड कैमरे के सामने बयान दर्ज करेगी। इसके बाद ही आरोपियों के बयान दर्ज करने होंगे। उनसे पूछताछ का आधार साक्ष्यों के संकलन के बाद ही होगा। पहले साक्ष्य संकलन कर रही पुलिस इस मामले में राजनीति गरमाई है, ऐसे में पुलिस लीगली तौर पर सबकुछ दुरुस्त करते हुए आगे बढ़ रही है। सबसे अहम बयानों को दर्ज करने के साथ ही साक्ष्य संकलन शुरू हुआ है। वादी मुकदमा के पास जितने भी साक्ष्य हैं वह पुलिस लिखापढ़ी में हासिल करेगी। मौका-ए-वारदात का नक्शा तैयार इससे पहले पुलिस ने जांच की शुरुआत मौका-ए-वारदात से की। रविवार को जांच टीम ने माघ मेला क्षेत्र के उस मौका–ए–वारदात का नक्शा तैयार किया जहां नाबालिक बटुकों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। यह वह घटनास्थल है जहां माघ मेला में शंकराचार्य अवि मुक्तेश्वरानंद का शिविर लगा था। जांच टीम दोपहर में घटनास्थल पहुंची। उनके साथ वादी आशुतोष महाराज भी थे। आशुतोष महाराज से जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम ने शिविर में आने, जाने, पीछे के रास्तों समेत आसपास के क्षेत्र का नक्शा तैयार किया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही विवेचना अधिकारी ने त्रिवेणी मार्ग माघ मेला स्थल पर लगे सीसीटीवी के बारे में जानकारी जुटाई। अविमुक्तेश्वरानंद का जहां शिविर लगा था वहां विधिवत निरीक्षण कर विस्तृत नक्शा-नज़री तैयार किया। निरीक्षण के दौरान शिविर परिसर, प्रवेश-निकास मार्ग, संबंधित कक्षों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भौतिक सत्यापन एवं अंकलन किया। जानिये सोमवार को क्या क्या हुआ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रयागराज पुलिस की एक टीम ने हरदोई में पीड़ित के परिवार का बयान लिया है। दूसरी टीम सोमवार दोपहर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची। टीम शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तार भी कर सकती है। इधर, सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। माना जा रहा, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैं कहीं भाग नहीं रहा। पुलिस का सामना करूंगा। जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगा है, वे मेरे गुरुकुल के नहीं हैं। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं। जहां भाजपा सरकार नहीं, उस राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए। वहीं, एक महिला सुबह अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने पहुंची। वह शंकराचार्य पर लगे आरोपों से भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। शंकराचार्य ने उसे समझाया। कहा- रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकले। यूपी कांग्रेस ने मामले में प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध दर्ज 'पॉक्सो केस' से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है। यह कार्रवाई तब हुई, जब शंकराचार्य ने कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को हुई परेशानियों पर प्रदेश सरकार से सवाल किए थे। इससे पहले रविवार को पुलिस शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची। उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। पुलिस ने शिविर के आने-जाने के रास्तों और आसपास के इलाके का नक्शा तैयार किया। दरअसल, 24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद 8 फरवरी को उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में केस दायर किया। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज किए गए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR हुई। इसमें अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दुकानदार से मारपीट का वीडियो आया सामने:साढ़े तीन हजार रुपये के लेनदेन में डंडे से पीटा था, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    मेरठ मेट्रो नमो भारत का सोशल मीडिया पर ट्रेंड:डांस और मिम्स पोस्ट कर रहे, सुबह से शाम तक इन्फ्लुएंसर की स्टेशनों पर भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment