Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दुकानदार से मारपीट का वीडियो आया सामने:साढ़े तीन हजार रुपये के लेनदेन में डंडे से पीटा था, पुलिस कर रही जांच

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में रविवार रात एक दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। यह घटना साढ़े तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुई। मारपीट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार रात सामने आया है। इस हमले में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के बेरी पुलिस चौकी के ठीक पीछे हुई। मोहल्ला बाबूजई निवासी शक्ति उर्फ शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह मोहम्मदजई स्थित दिल्ली दरबार होटल के पास थे, तभी चौभुरजी और रोशनगंज के कुछ दबंग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ मौके पर आ गए। आरोपियों ने उनकी दुकान पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शक्ति उर्फ शर्मा द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें बेरहमी से पीटा गया। जब पीड़ित के पिता उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में शक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। मारपीट की यह पूरी वारदात वहीं लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU गोलीकांड - पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन:बिरला छात्रावास के छात्र पर गोली चलाने वाले पल्सर सवार छात्र होंगे डिबार
    Next Article
    आज दर्ज होगा वादी मुकदमा आशुतोष महाराज का बयान:शंकराचार्य यौन उत्पीड़न केस, केस डायरी तैयार, वादी से ऑन रिकॉर्ड सबूतों को लेगी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment