Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खान आज एक साल बाद जेल से रिहा होंगे:रामपुर में बंटी मिठाई; भाजपा का अगला कदम क्या होगा?

    3 hours ago

    3

    0

    समाजवादी पार्टी नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत दे दी। उनकी आज, बुधवार को जेल से रिहाई हो सकती है। आजम खान करीब एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे। रामपुर में उनके घर मिठाई बांटी गई। आजम की पत्नी तजीन फातिमा ने कहा- उन्हें अल्लाह पर भरोसा था। कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि आजम बाहर न रहें। पैन कार्ड मामले में आजम को 17 नवंबर 2025 को रामपुर जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की बेंच ने कहा कि 31 अक्टूबर को रामपुर जेल के गेट पर आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान तय नियमों का पालन नहीं किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द फैसला लेने को कहा था आजम के वकील ने बताया कि हाईकोर्ट ने आजम को एक पर्सनल बॉन्ड और इतनी ही राशि की दो जमानतें जमा करने पर रिहाई का आदेश दिया है। इससे पहले 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी थी। साथ ही हाईकोर्ट से अंतरिम राहत के मामले में जल्द फैसला लेने को कहा था। कोर्ट के फैसले की 5 बड़ी बातें 1- जेल गेट से गिरफ्तारी दुर्भावनापूर्ण: कोर्ट ने कहा कि 31 अक्टूबर को पैन कार्ड केस में जमानत मिलते ही आजम खान को शाम 7:10 बजे जेल गेट से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई पहली नजर में दुर्भावनापूर्ण थी। 2- गिरफ्तारी की वजह लिखित में नहीं बताई: कोर्ट के मुताबिक, आजम खान को गिरफ्तारी के समय लिखित में आधार नहीं बताए गए। अरेस्ट मेमो में जगह, तारीख और समय भी खाली थे। 3- बहन को भेजे मैसेज में भी दस्तावेज नहीं थे: 31 अक्टूबर की रात 9:10 बजे बहन को वॉट्सएप मैसेज भेजा गया। रात 9:19 बजे ई-मेल भी किया गया। दोनों के साथ गिरफ्तारी के आधार नहीं भेजे गए। 4- वीडियोग्राफी का सबूत नहीं मिला: ED ने गिरफ्तारी की वीडियोग्राफी होने का दावा किया था। कोर्ट ने कहा कि ED ने कोई वीडियो या फोटो पेश नहीं किया। रिमांड अर्जी में भी वीडियोग्राफी का जिक्र नहीं था। 5- अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत: हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी। इसके लिए व्यक्तिगत मुचलका और दो जमानती देने होंगे। ED को जवाब के लिए एक सप्ताह और आजम खान को जवाब के लिए 10 दिन मिले हैं। अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। आजम के वकील बोले- राजनीतिक बदले की भावना से हुई कार्रवाई आजम खान की ओर से कपिल सिब्बल और इमरान उल्लाह ने पैरवी की। उन्होंने कहा कि 2019 के पुराने मामले में करीब 7 साल बाद कार्रवाई की गई है। आजम खान को जेल में रखने के लिए एक के बाद एक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों वकीलों ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया और रिमांड आदेश को भी गलत बताया था। वहीं, ED की ओर से ASG एसवी राजू और जोहेब हुसैन ने दलील दी कि अधिकारियों ने जेल के बाहर आजम खान को दस्तावेज देने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद इस संबंध में पंचनामा तैयार किया गया। अगले दिन कोर्ट में आजम खान ने विरोध जताते हुए दस्तावेज स्वीकार किए थे। निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर होगी रिहाई हाईकोर्ट ने आजम खान को निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों के आधार पर अंतरिम जमानत दी है। जमानत की प्रक्रिया गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की संतुष्टि के अनुसार पूरी करनी होगी। कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह और आजम खान के पक्ष को उसका जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया है। आजम की जमानत पर नेताओं ने क्या कहा? आजम की पत्नी बोलीं- मुझे अल्लाह पर भरोसा था आजम खान की पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने कहा, कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि आजम बाहर न रहें। हाईकोर्ट ने एक बार फिर न्याय किया है। कोर्ट ने ED की कार्रवाई को गलत बताते हुए विस्तार से टिप्पणी की है। जो लोग सोचते हैं कि आजम खान को पूरी जिंदगी जेल में रख सकते हैं, वे गलतफहमी में हैं। अखिलेश बोले- आजम खान और उनके परिवार के साथ सरकार ने किया अन्याय सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आजम खान को कोर्ट से न्याय मिला है। सरकार ने कई साल तक आजम खान और उनके परिवार के साथ अन्याय किया। अखिलेश ने कहा, “हम पहले दिन से कह रहे हैं कि आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे झूठे हैं और सरकार की कार्रवाई गलत है। सरकार की नीयत ठीक नहीं है। आज कोर्ट की टिप्पणियों से कई बातें सामने आई हैं। हमें पूरा भरोसा है कि न्यायालय से न्याय मिलेगा।” मंत्री जयवीर सिंह बोले- जमानत मिलना और आरोपों से मुक्त होना अलग-अलग बातें यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार न्यायालय के आदेश का सम्मान करती है। संवैधानिक व्यवस्था में न्यायालय और दूसरी संस्थाएं स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों के तहत फैसले लेती हैं। जब कोर्ट ने जमानत दी है तो सरकार इस पर क्या टिप्पणी करेगी। आदेश का पालन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जमानत मिलने का मतलब आरोपों से मुक्त होना नहीं है। दोनों अलग-अलग बातें हैं। अभी मामलों की सुनवाई कोर्ट में होगी। ट्रायल पूरा होने के बाद ही अंतिम फैसला आएगा। क्या आजम की रिहाई से भाजपा को परेशानी हो सकती है, पढ़िए … आजम खान को पैन कार्ड मामले में 10 साल और अब्दुल्ला आजम को पैन कार्ड व फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामलों में सजा हो चुकी है। दोनों की विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो चुकी है। जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(3) के मुताबिक, 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होने पर व्यक्ति सजा पूरी होने के बाद अगले 6 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकता। केवल जमानत मिलने से यह अयोग्यता खत्म नहीं होती। चुनाव लड़ने के लिए ऊपरी अदालत से सजा पर रोक लगना जरूरी है। हालांकि, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आजम की रिहाई सपा के लिए अहम साबित हो सकती है। 3 पॉइंट्स में समझिए इसका सियासी असर... 1. सपा के स्टार प्रचारक बनेंगे चुनाव नहीं लड़ पाने के बावजूद आजम खान सपा के लिए प्रचार कर सकते हैं। पश्चिमी यूपी की मुस्लिम बहुल सीटों पर उनकी तकरीरों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। 2. ओवैसी की चुनौती का मुकाबला आजम की वापसी से सपा को मुस्लिम वोटों का बिखराव रोकने में मदद मिल सकती है। पार्टी को ओवैसी की AIMIM से मिल रही चुनौती का मुकाबला करने के लिए अपना पुराना और मुखर चेहरा मिल जाएगा। 3. पश्चिमी यूपी में संगठन को मिलेगी मजबूती रामपुर और मुरादाबाद मंडल समेत पश्चिमी यूपी में आजम का प्रभाव रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी के अल्पसंख्यक नेतृत्व में जो खालीपन आया था, उसे भरने में मदद मिल सकती है। अखिलेश उन्हें पश्चिमी यूपी की सीटों पर समन्वय की जिम्मेदारी दे सकते हैं। भाजपा का अगला कदम क्या होगा? आजम की रिहाई के बाद भाजपा कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सपा को घेर सकती है। वरिष्ठ पत्रकार जैगम मुर्तजा के मुताबिक, आजम के बाहर आने से रामपुर और आसपास के जिलों में सपा का स्थानीय संगठन फिर सक्रिय हो सकता है। इससे 2027 के चुनाव में सियासी मुकाबले पर असर पड़ सकता है। -------------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की मां का निधन:सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर दी जानकारी
    Next Article
    अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में 20 लाख श्रद्धालु शामिल:10 जोन में बांटा गया मार्ग, ड्रोन से निगरानी; कमांडो तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment