Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम, ओवेसी और राहुल को आइडियल मानता था आजाद राजपूत:इंस्टाग्राम पर 7748 फॉलोवर, रतन टाटा को माना आइडियल, देशविरोधी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार

    2 hours ago

    2

    0

    पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार भावनपुर निवासी आजाद राजपूत सपा नेता आजम खान, AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना पॉलिटिकल आइडियल मानता है। उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक अच्छा खासा जाल बुना हुआ था, जिस कारण कभी किसी को उसकी गतिविधियों पर शक ही नहीं हुआ। पहले एक नजर पूरे मामले पर IB, ATS और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 मार्च को मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम जेई निवासी आजाद राजपूत को गिरफ्तार किया। आजाद पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा। छानबीन में सामने आया कि आजाद राजपूत हापुड़ निवासी अजीम राणा के साथ मिलकर देश के मंदिरों से जुड़ी लोकेशन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी को सप्लाई करता है। तीनों ही एजेंसियों ने इसे एक बड़ी सफलता माना। इंस्टाग्राम पर 7000 से ज्यादा फॉलोवर्स खुफिया एजेंसियों की जांच में जो कुछ सामने आया है, उसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आजाद राजपूत सोशल मीडिया के विभिन्न एकाउंटों पर पूरी तरह सक्रिया था। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके इंस्टाग्राम पर 7747 फॉलोवर्स हैं। 818 पोस्ट के साथ ही विभिन्न करंट मुद्दों पर आजाद के द्वारा काफी रील इन सोशल मीडिया एकाउंटों पर डाली गई हैं। रतन टाटा रहे बिजनेस आइडियल आजाद राजपूत की इंस्टाग्राम आईडी पर काफी कुछ खास है। वह बिजनेस आइडियल के रूप में रतन टाटा को मानता था। इसके अलावा पॉलिटिकल में उसकी पहली पसंद आजम खान, असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं। छात्र राजनीति में वह धीरे धीरे पैर जमाता जा रहा था लेकिन उससे पहले ही उसकी पोल खुल गई। IIMT की वायरल वीडियो से चर्चा में आजाद राजपूत युवाओं में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करता आ रहा था। इसलिए वह समय समय पर खुद को सुर्खियों में लाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाता था ताकि युवा ज्यादा से ज्यादा जुड़ें। IIMT में रमजान के दौरान एक मुस्लिम छात्र को दौड़ाकर पीटने के मामले में भी उसके द्वारा पोस्ट डाली गई थी। इस पोस्ट में वह प्रशासन को चेतावनी देता दिखाई दिया था। एकाएक सुर्खियों में आया इंटरव्यू आजाद राजपूत के गिरफ्तार होने के बाद उसका एक इंटरव्यू सुर्खियों में आया है। इस इंटरव्यू में वह आपसी प्रेम व सद्भाव की वकालत करता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा वह सरकारी स्कूलों के बंद करने पर भी तीखी प्रतिक्रिया देता दिखाई दे रहा है। इसी वीडियो में वह एसआईआर को लेकर लोगों को भड़काता भी दिखाई पड़ रहा है। पॉलिटिकल एनालिसिस भी किया आजाद राजपूत की अधिकांश पोस्ट केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ हैं। वह कुछ पोस्ट में समाजवादी पार्टी का पक्ष लेता भी दिखाई दिया। एक पोस्ट अब से कुछ दिन पहले की है, जिसमें वह दावा करता दिख रहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार जरूर बनेगी। इसकी वजह बसपा व कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बताया। आजाद कहता दिखाई दे रहा है कि पिछले दो चुनाव इसलिए हारे क्योंकि नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे नेता दूसरे राजनीतिक दलों में फंसे हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी के लोग मुझे 10 में से 20 नंबर देंगे:मंत्री जयवीर सिंह का दावा- बाईपास, म्यूजियम से बदली तस्वीर, पहले जैसा शहर अब नहीं रहा
    Next Article
    मेरठ में बारिश से बर्बाद हुई फसल:किसान बोले- खेत में कटी पड़ी सरसों हुई खराब, गेहूं भी गिर गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment