Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी के लोग मुझे 10 में से 20 नंबर देंगे:मंत्री जयवीर सिंह का दावा- बाईपास, म्यूजियम से बदली तस्वीर, पहले जैसा शहर अब नहीं रहा

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी जिले की सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को अभूतपूर्व बताते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा - मैनपुरी के लोग उनके काम का आकलन करेंगे तो 10 में से 20 नंबर देंगे। उन्होंने बाईपास, ऑडिटोरियम-म्यूजियम और आवासीय विकास जैसी परियोजनाओं को जिले के बदलाव की बड़ी मिसाल बताया। कहा कि मैनपुरी तेजी से विकसित हो रहा है और आने वाले समय में और भी बड़े काम देखने को मिलेंगे। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में मंत्री ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले कार्यकाल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मुझे लगता है कि इसका आकलन मैनपुरी के लोग करें। 10 में से अगर नंबर दिए जाएं तो 20 नंबर मिलेंगे। मैनपुरी को वह सब मिल रहा है, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की गई थी। करीब 100 करोड़ का ऑडिटोरियम-म्यूजियम, लगभग 707 करोड़ का 22 किलोमीटर लंबा नया बाईपास, नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार और 450 एकड़ में नई आवास विकास कॉलोनी—ये सभी बड़े और महत्वपूर्ण काम हैं। आज मैनपुरी बदल चुका है। भव्य और दिव्य बन रहा है। विकास के पैमाने पर अगर लोगों से नंबर पूछें, तो 100% से ऊपर होता तो उससे भी ज्यादा देते। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिला है। पहले मैनपुरी को पिछड़ा और अविकसित माना जाता था, लेकिन अब यह तेजी से विकसित मैनपुरी की ओर बढ़ रहा है। इसमें उद्योगपतियों, व्यापारियों और आम जनता के सहयोग का भी बड़ा योगदान है। सवाल: अपने कार्यकाल में आपने सबसे बड़ा काम कौन-सा कराया? जवाब: ऐसा कोई एक काम नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में लगातार काम हुआ है। केंद्र और प्रदेश सरकार की लगभग सभी योजनाएं मैनपुरी में लागू हैं और लोगों को उनका लाभ मिल रहा है। कुछ बड़े काम मैंने गिनाए हैं, जो अभूतपूर्व हैं और लंबे समय तक मैनपुरी के विकास की पहचान बनेंगे। सवाल: कोई ऐसा काम जो रह गया हो, जिसे आप आगे करना चाहते हैं? जवाब: अभी एक साल का कार्यकाल बाकी है और बहुत काम होने बाकी हैं। मैं घोषणाओं में नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने में विश्वास करता हूं। आने वाले समय में और भी कई काम दिखाई देंगे और मैनपुरी को अपेक्षा से ज्यादा मिलेगा। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदारी करेंगे? जवाब: हम कभी दावेदारी नहीं करते। पार्टी जो निर्देश देती है, उसका पालन करते हैं। अभी एक साल का समय है और हम कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि मैनपुरी को जातिवाद, सांप्रदायिकता और पिछड़ेपन से मुक्त कर विकसित, सौहार्दपूर्ण और आगे बढ़ता हुआ जिला बनाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BDS छात्र हारिश का डिजिटल कट्‌टरपंथी नेटवर्क:कई राज्यों के 200 से ज्यादा लोगों के संपर्क में था, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देता था ट्रेनिंग
    Next Article
    आजम, ओवेसी और राहुल को आइडियल मानता था आजाद राजपूत:इंस्टाग्राम पर 7748 फॉलोवर, रतन टाटा को माना आइडियल, देशविरोधी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment