Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में एक्सीडेंट में युवक की मौत, पिता घायल:बाइक से जा रहा था, स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कमालगंज (गोसाईगंज )बाजार में बीती रात दुकान बंद कर घर जाते समय स्कॉर्पियो की चपेट में आने से पिता पुत्र घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को जौनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है। देवगांव बरसेरवा गांव निवासी सियाराम विश्वकर्मा 60 पुत्र राम अवतार तथा अजय विश्वकर्मा 30 पुत्र सियाराम की कमालगंज (गोसाईगंज ) में फर्नीचर की दुकान है। रोज की तरह दोनों पिता पुत्र दुकान बंद करके रात 9 बजे के करीब बाइक से घर जा रहे थे। अपनी दुकान से लगभग 100 मीटर दूर गए ही थे कि जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक क़ो टक्कर मार दी। जिसमें पिता पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फरार हुआ स्कार्पियो चालक मौके का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो सवार अपने वाहन के साथ फरार हो गया। कुछ देर के बाद राहगीरों व बाजार वासियो के इकट्ठा होने पर घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद परिजनों ने दोनों को आनन फानन में जौनपुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां रविवार को सियाराम की मौत हो गई। परिजन सियाराम के शव को लेकर घर वापस आ गए और डायल 112 को सूचना दिए । मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली बार उप-मुख्यमंत्री के घर भाजपा कोर कमेटी की बैठक:यूपी में ब्रजेश पाठक के घर आज संघ-सरकार और पार्टी का रोडमैप बनेगा
    Next Article
    डॉल पर लगाई डीपीआरओ के नाम की तख्ती:गुड़िया का सोलह सिंगार किया, कलेक्ट्रेट में अफसर के खिलाफ किया अनशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment