Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ में झूठी सूचनाएं देने वाले युवक पर FIR:डायल 112 को फोन करता था, जांच में शिकायतें फेक पाई गई

    12 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सब इंस्पेक्टर ने नशा करने वाले युवक के खिलाफ FIR कराई है। वह डायल 112 को फोन करके झूठी सूचनाएं देता था। जब डायल 112 और पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने जाती तो मामला झूठा निकलता। आरोपी की पहचान उकरौडा गांव का रहने वाला प्रदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाले नशेड़ी सिरफिरा ने डायल 112 पर 40 झूठी शिकायतें दी थी। जिसका रिकॉर्ड भी पुलिस के पास सुरक्षित है। इस मामले में आरोपी की हरकतों से परेशान बलरामपुर पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने शहर कोतवाली में लगातार झूठी शिकायत करने वाले कालर प्रदीप यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी लगातार नशे की हालत में डायलॉग 112 पर झूठी और भ्रामक सूचनाओं के साथ धमकी देता रहता था ऐसे में आरोपी के विरुद्ध विधि करवाई किया जाना अति आवश्यक है। आरोपी प्रदीप यादव ने जिले के थाना सिधारी के पीआरबी 5328 के विरुद्ध पैसे लेने और धमकी देने के मामले में भी शिकायत किया था। जब मामले की जांच की गई तो यह पूरा मामला झूठा पाया गया। सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के BJP विधायक SO से बोले- तुम्हारी क्या औकात:भगाए जाओगे, इस्तीफा देकर दिखाओ; थाने में धरने पर बैठे
    Next Article
    वाइन शॉप में बंदर का नमकीन खाते हुए VIDEO:प्रयागराज में लाइन में लगे व्यक्ति को ढकेलकर काउंटर में घुसा, डरकर पीछे हटे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment