Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं कल से होंगी शुरू:सुलतानपुर में 12 केंद्रों पर 9724 छात्र देंगे परीक्षा, 11 मार्च को होगी अंतिम परीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। सुलतानपुर जनपद में इन परीक्षाओं के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल के 5562 और इंटरमीडिएट के 4162 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर और सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद नगर के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10 वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। कुल 9724 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षाएं मुख्य रूप से एक ही पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जनपद में बनाए गए 12 परीक्षा केंद्रों में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर, महर्षि विद्या मंदिर योगीवीर अहिमाने, स्टेला मैरेस कॉन्वेंट स्कूल, नवयुग इंटरनेशनल स्कूल दोस्तपुर, गोपाल पब्लिक स्कूल ओमनगर, सनबीम स्कूल सैदपुर, त्रिभुवन देवी अकादमी कादीपुर, टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइन, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अमहट, एसके प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल ओदरा, केएनआईसी लाल डिग्गी और शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल गोराबारिक शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुलफाम हत्याकांड के वादी को धमकी-हत्या का केस वापस लो:पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत, नहीं हो रही सुनवाई
    Next Article
    बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिरासत में:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका, पुलिस से नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment