Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिरासत में:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका, पुलिस से नोकझोंक

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार को प्रस्तावित कांग्रेस के विधानसभा घेराव से पहले बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उन्हें एनएच-509 पर लखनऊ जाते समय रोका। जियाउर्रहमान के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, जिला सचिव कुंवर आदिल, सुरेंद्र उपाध्याय और भजनलाल विमल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने इस कार्रवाई को मजदूरों, गरीबों और आमजन के अधिकारों की आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद कर रही है। जियाउर्रहमान ने इसे पूरी तरह अलोकतांत्रिक और संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया। कांग्रेस पार्टी ने इस रवैये की कड़ी निंदा करते हुए सभी नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं कल से होंगी शुरू:सुलतानपुर में 12 केंद्रों पर 9724 छात्र देंगे परीक्षा, 11 मार्च को होगी अंतिम परीक्षा
    Next Article
    कइयां प्राथमिक विद्यालय ने पीटी में पहला स्थान पाया:मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में समूह गान में भी प्रथम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment