Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के फूलपुर से पूर्व सपा विधायक ने संभाला मोर्चा:बोले- कार्यकाल में 2 बिजली सब-स्टेशन और ट्रामा सेंटर बनवाए थे

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव लगातार राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय हैं। श्याम बहादुर यादव 15 वर्षों तक समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। 2012 से 2017 तक फूलपुर विधानसभा से विधायक रहे। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। 2022 में समाजवादी पार्टी ने रमाकांत यादव को टिकट दिया था। 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद रमाकांत यादव जहरीली शराब कांड में जेल में बंद हैं। ऐसे में पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव ने सुनिश्चित किया कि फूलपुर की जनता को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। वह लगातार जनता की सेवा और संगठन मजबूत करने में लगे हुए हैं। 2027 में बनने जा रही है सरकार सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा- वे पार्टी लाइन के वर्कर हैं। उनके पिता 1977 में चुनाव लड़ चुके हैं और आजमगढ़ जिले के शिबली कॉलेज के यूनियन प्रेसिडेंट भी रहे। परिवार का पार्टी के प्रति समर्थन हमेशा मजबूत रहा है। यही कारण था कि 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिला और उन्होंने जीत दर्ज की। अपने कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में दो बिजली सब-स्टेशन और एक ट्रामा सेंटर बनवाए, टाउन एरिया का विकास कराया और कई करोड़ रुपये के विकास कार्य सम्पन्न किए। 2022 के चुनाव में जीतकर भी फूलपुर से विधायक रमाकांत यादव जेल में हैं। इस स्थिति में जनता को सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए श्याम बहादुर यादव लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी की नीतियों, निर्णयों और PDA के निर्माण पर भरोसा जताया। उन्हें पूरा विश्वास है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। श्याम बहादुर यादव ने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता की सेवा करने का मौका देंगे। सपा विधायक के जेल में बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनप्रतिनिधि क्षेत्र में न रहने के कारण विकास कार्य प्रभावित होता है। इसके बावजूद उन्होंने आश्वासन दिया कि फूलपुर की जनता को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पार्सल के नाम पर 3.64 लाख रुपए ऐंठे:महिला पर टैक्स जमा करने का दबाव बनाया, मना करने पर जेल भेजने की धमकी दी
    Next Article
    राम मंदिर निर्माण से जुड़े कर्मयोगियों का सम्मान कार्यक्रम टला:राष्ट्रपति से नहीं मिली मंजूरी, चंपत राय बोले-कमेटी तय करेगी सम्मान पत्र का स्वरूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment