Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के मुबारकपुर में सामने आया गोकशी का मामला:जीआर फैक्ट्री के पीछे गोवंश के अवशेष बरामद, दो बाइक और कई संदिग्ध हिरासत में

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियाव में जीआर फैक्ट्री के पीछे गोवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस को दो बाइक भी मिली है। जिसे कब्जे में लेकर लोहरा पुलिस चौकी लाया गया है। इसके साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। बाइक के नंबर से घटना में शामिल आरोपियों को ट्रैक किया जा रहा है। जिससे जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। सुबह मिली सूचना जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियाव पुलिस चौकी के निकट सुबह गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली। आसपास के लोगों ने जब गोवंश के अवशेष देखे तो मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाया बुझाया। इसके साथ ही दो बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में हीटवेव, डूबने से बचाव का अभियान शुरू:प्रशासन ने किसानों को 11 बजे तक काम करने की सलाह दी, लिक्विड डाइट पर जोर
    Next Article
    सपा से जुड़े ट्विटर हैंडल पर फिर केस:आर्यन चाय प्रकरण पर खनिज अधिकारी ने कराई FIR, पहले भी हुई थी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment