Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय में शुरू हुई प्रतियोगिता:खेल मंत्री गिरीश यादव बोले- व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है खेल

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता ‘खेल उमंग’ का सोमवार को उत्साह और उमंग के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों तथा शिक्षकों के आगमन के साथ हुई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जिससे विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रशांत कुमार राय ने स्वागत भाषण देते हुए ‘खेल उमंग’ प्रतियोगिता के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों और विभागों के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं। बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त साधन हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, धैर्य और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। खेल शरीर को स्वस्थ और मन को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और उनमें आत्मविश्वास का संचार करती हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल अवसंरचना और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वे निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ें तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ‘खेल उमंग’ प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल भावना को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं छात्रों छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दरोगा का एग्जाम देने आई युवती फरार:घरवाले बोले- जिस लड़के से शादी का रिश्ता तोड़ा, वही ले गया; फोन भी बंद
    Next Article
    देवरिया में घटिया सामग्री से सड़क निर्माण:तीन दिन में उखड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश; कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment