Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में 1511 लाभार्थियों को मिले आवास स्वीकृति पत्र:मुख्यमंत्री ने 90 हजार को भेजी पहली किस्त, मंत्री मलिक ने बांटे पत्र

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 90 हजार लाभार्थियों को प्रथम किस्त की डीबीटी राशि वितरित की, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग केपी मलिक और जिलाधिकारी अस्मिता लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री केपी मलिक ने 15 लाभार्थियों को अपने हाथों से आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि बागपत जिले में अब तक कुल 1511 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लाभ मिल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 900 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से भेजी। इस राशि से लाभार्थी अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। राज्य मंत्री केपी मलिक ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना छत के न रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीबों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, उप जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी मनीष यादव, एमएलसी प्रतिनिधि हरकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यमंत्री सुरेश राही को फोन पर धमकी, आरोपी पर FIR:गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर फोन पर अभद्रता, जांच जारी
    Next Article
    दरोगा भर्ती विवादित सवाल; वाराणसी में अधिवक्ताओं ने किया विरोध:पुतला फूंकने जा रहे वकीलों को पुलिस ने रोका, छीन लिया पुतला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment