Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में गभाना टोल पर सीओ से धक्का-मुक्की:बुलंदशहर–अलीगढ़ हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित गभाना टोल प्लाजा पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। इस दौरान किसानों ने शिकारपुर सीओ के साथ धक्का-मुक्की हुई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गभाना टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। बुलन्दशहर-अलीगढ़ हाइवे पर 5 किमी लंबा जाम लग गया है। संगठन के कार्यकर्ता हापुड़ स्थित मुख्य कार्यालय जाने की तैयारी में हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक पूर्व मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर किसानों में आक्रोश है। सैकड़ों की संख्या में किसान टोल पर डटे हुए हैं, जिससे अलीगढ़ से बुलंदशहर की ओर जाने वाली हाईवे पट्टी पर लंबा जाम लग गया है। मौके पर जिले के सभी सीओ और इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ तैनात हैं। प्रशासन लगातार किसानों को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन प्रदर्शन जारी है। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला दरअसल, यह पूरा विवाद भाकियू भानु के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह और पूर्व मंत्री मदन चौहान के बीच हुई नोकझोंक से जुड़ा बताया जा रहा है। हापुड़ में आयोजित एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच कथित अभद्र व्यवहार को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद समर्थकों में आक्रोश फैल गया। इसी आक्रोश के चलते आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हापुड़ पहुंचने के लिए निकल पड़े। प्रशासन को पहले से इनपुट मिल चुका था, जिसके चलते बुलंदशहर–हापुड़ सीमा पर गुलावठी टोल प्लाजा समेत कई जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही किसानों का काफिला बुलंदशहर–अलीगढ़ सीमा पर गभाना टोल प्लाजा के पास पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान कार्यकर्ता रुकने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग को धक्का देकर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव के साथ भी हाथापाई की गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हापुड़ की ओर कूच जारी रखा। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लंबा जाम लग गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है और आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- धू-धू कर जला युवक, सिर से धड़ अलग; VIDEO:बदायूं में हाईटेंशन लाइन की पोल पर चढ़कर बिजली बना रहा था; सिर जमीन पर गिरा बदायूं में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक धू-धू कर जलने लगा। बुरी तरह से जलकर उसका सिर जमीन पर आ गिरा जबकि पूरा धड़ तारों में फंसा रहा। शुक्रवार सुबह की यह घटना वजीरगंज थानाक्षेत्र के धीमरपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायकों की कीमत 15 करोड़, एक फ्लैट:डिप्टी सीएम के पीछे पड़े आशुतोष महाराज, SP मैडम के 16 धुरंधर 'विलेन' निकले
    Next Article
    आजमगढ़ में 20000 की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर मांगी गई थी एक लाख की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने की गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment