Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज:कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई, विवाहिता की हत्या का मामला

    11 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में विवाहिता की हत्या के मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। इस मामले में मृतका की मां शीला यादव, निवासी तियरी संग्राम थाना गंभीरपुर, ने अपने अधिवक्ता प्रेम प्रकाश सिंह के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के अनुसार, शीला यादव की गांव के पट्टीदार देव नारायण से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते देव नारायण के बेटे त्रिलोकी यादव ने शीला की पुत्री प्रतीक्षा यादव को एक नवंबर 2025 को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उससे विवाह कर लिया। आरोप है कि विवाह के बाद प्रतीक्षा यादव को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। जब शीला यादव ने विरोध जताया तो त्रिलोकी ने कथित तौर पर कहा कि उसने बदला लेने के लिए यह शादी की है। आरोप है कि 8 जनवरी 2026 को ससुराल पक्ष ने प्रतीक्षा यादव की हत्या कर दी और मायके पक्ष को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए सीजेएम कोर्ट ने मृतका के पति त्रिलोकी यादव, सास तारा देवी, ससुर देव नारायण तथा त्रिलोकी के भाई आलोक, लालू प्रसाद और अखिलेश के खिलाफ थाना प्रभारी गंभीरपुर को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में छात्रों की कार पर फायरिंग:चालक घायल, लाठी-डंडों से शीशे तोड़े; देहरादून से गांव लौट रहे थे
    Next Article
    अयोध्या में रिंग रोड के लिए बदलेगी सरयू का धारा:पाइलिंग को डीएम बस्ती से मांगी अनुमति, जून तक पिलर खड़ा करने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment