Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में रिंग रोड के लिए बदलेगी सरयू का धारा:पाइलिंग को डीएम बस्ती से मांगी अनुमति, जून तक पिलर खड़ा करने की तैयारी

    10 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में रिंग रोड निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था सरयू नदी में पाइलिंग कर पिलर बनाएगी। इसके लिए नदी की धारा में बदलाव की अनुमति बस्ती के डीएम से मांगी गई है। सरायरासी माझा के सामने सरयू नदी बस्ती जिले में बहती है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र के अनुसार 67 किमी लंबे रिंग रोड को डिजाइन किया गया है। यह रिंग रोड उसकी सरहद पर होकर गुजरेगा, जो अयोध्या, गोंडा और बस्ती जिले को आपस में जोड़ेगा। इस परियोजना पर करीब ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बरसात से पहले पिलर खड़े करने की तैयारी कार्यदायी संस्था जून तक रिंग रोड प्रबंधन के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। लगभग एक किमी नदी क्षेत्र में बस्ती जिले की ओर सभी पिलर खड़े कर ऊपर का काम बरसात शुरू होने से पहले पूरा करने की योजना है, ताकि किसी प्रकार का अवरोध न आए। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नीचे का काम संभव नहीं होगा। मसौधा ब्लॉक के ताजपुर कोंडरा गांव के सामने रिंग रोड पर तारकोल का लेपन शुरू हो गया है। करीब एक किमी लंबाई में लेपन किया जा चुका है। मार्च तक 12 किमी सड़क पर लेपन का लक्ष्य परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक विकास त्रिपाठी ने बताया कि अलग-अलग टुकड़ों को मिलाकर लगभग तीन किमी में लेपन किया जाएगा। डिवाइडर के लिए बीच में जगह छोड़ी गई है। 31 मार्च तक 12 किमी रिंग रोड पर लेपन करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण एजेंसी ओएसएस कंपनी है। सरयू पर 4200 मीटर लंबा बनेगा पुल सरयू नदी पर दो पुल बनाए जा रहे हैं, एक सोहावल तहसील के मंगलसी गांव के पास और दूसरा सरायरासी माझा में, जिसकी लंबाई 4200 मीटर होगी। आकलन है कि सरयू नदी पर पुल निर्माण में सबसे ज्यादा समय लगेगा। इसलिए जून तक नदी पर बनने वाले पुल के काम को हर हाल में आगे बढ़ाने की तैयारी है। हाईवे क्रॉसिंग प्वाइंट पर बड़े अंडरपास और गांवों के क्रॉसिंग प्वाइंट पर छोटे अंडरपासों के लिए पिलर खड़े किए जा चुके हैं। कई जगहों पर ऊपर का काम भी पूरा हो गया है। अंडरपास के आसपास अभी सड़क के लिए मिट्टी की पटाई होनी बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज:कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई, विवाहिता की हत्या का मामला
    Next Article
    वाराणसी के एक लाख बकायदारों पर नगर निगम की कार्रवाई:एक दिन में 1264 बड़े बकायेदारों की संपत्ति सील, 434.65 करोड़ बकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment