Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 7 मई से शुरू होगा स्वगणना अभियान:22 मई से 20 जून तक होगा मकान सूचीकरण का कार्य, पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना

    4 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में जनगणना व स्व गणना विषय पर जिला प्रशासन में संवाद किया। अपर जिलाधिकारी वि/रा गम्भीर सिंह ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 की प्रक्रिया वर्तमान में प्रचलन में है। जनगणना 2027 का प्रथम चरण, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना, उत्तर प्रदेश में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाना निर्धारित है। यह जनगणना स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत आयोजित की जाने वाली आठवीं तथा भारत की जनगणना श्रृंखला की सोलहवीं जनगणना है। विशेष रूप से, यह भारत की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी। जिसमें आधुनिक तकनीकी साधनों का व्यापक उपयोग किया जाएगा। चरण के प्रारंभ से पूर्व, आमजन को सुविधा प्रदान करने हेतु 15 दिवस की अवधि 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक) स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था स्व गणना पोर्टल(https://se.census.gov.in/) के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। यह एक महत्वपूर्ण और नई पहल है। जिसके माध्यम से परिवार स्वयं जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के माध्यम से न केवल डेटा संकलन की प्रक्रिया तीव्र एवं सुगम होगी, बल्कि स्वयं द्वारा सूचना उपलब्ध कराए जाने के कारण आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी। साथ ही, डिजिटल माध्यम के उपयोग से नागरिकों को सुविधा एवं पारदर्शिता का लाभ प्राप्त होगा। यह पहल जन-सहभागिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता को भी सुदृढ़ करेगी। यह एक स्वैक्षिक पहल है, स्व-गणना का कार्य 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक तथा जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। स्व-गणना को एक जन-जागरूकता एवं सहभागिता आधारित पहल के रूप में भी देखा जा रहा है। जिसके माध्यम से नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। निर्धारित किए गए हैं 24 चार्ज आजमगढ़ में जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु कुल 24 चार्ज निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 8 ग्रामीण चार्ज और 16 नगरीय चार्ज सम्मिलित हैं। इन चार्जों के अंतर्गत कुल 9097 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) चिन्हित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चार्ज अधिकारी के रूप में संबंधित तहसीलदार तथा नगरीय क्षेत्रों में चार्ज अधिकारी के रूप में संबंधित अधिशासी अधिकारी नामित किए गए हैं। जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को जिला जनगणना अधिकारी तथा जिलाधिकारी को प्रमुख जनगणना अधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जो संपूर्ण कार्य की निगरानी और निर्देशन कर रहे हैं।प्रशिक्षण व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए, कुल 3 मास्टर ट्रेनरों द्वारा लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, जिनके द्वारा आगे 154 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीयूजीएल कूड़े से बनाएगा गैस, नगर-निगम से हुआ एग्रीमेंट:कार्यकारिणी की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव, 11 मई को होगी सदन की बैठक
    Next Article
    प्रभास की ‘फौजी’ की टीम के साथ बड़ा हादसा:हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत, पांच घायल; फिल्म की शूटिंग तुरंत रोकी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment