Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 9 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण:दो इंस्पेक्टर और 7 सब इंस्पेक्टर के क्षेत्रों में फेरबदल

    7 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने रविवार देर शाम 9 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित होने वाले इन पुलिसकर्मियों में से दो इंस्पेक्टर हैं जबकि सात सब इंस्पेक्टर हैं। यह फेर बदल कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है। जिले के कई और थानों के प्रभारी के कार्य क्षेत्र में जल्द ही और फेर बदल होने हैं। इन पुलिसकर्मियों के कार्यों में हुआ फेरबदल आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिन्ना पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। उनमें पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रामरतन यादव को लालगंज क्षेत्राधिकारी की पेशी में तैनात किया गया है। इसके साथ ही देवगांव थाने पर तैनात इंस्पेक्टर हीरामणि यादव को निरीक्षक अपराध रानी की सराय थाने में तैनात किया गया है। चंद्रपुर थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर नरेंद्र विक्रम सिंह को एलवल पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही एलवल पुलिस चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर प्रियंका तिवारी को पुलिस लाइन भेजा गया है। कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश प्रताप यादव को गंभीरपुर थाने पर भेजा गया है। जबकि चंद्रपुर थाने पर तैनात शिवम मिश्रा को अतरौलिया थाने भेजा गया है। जिले के सरायमीर थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर आजाद बाबू खान को सिधारी थाने भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर प्रमोद त्रिपाठी को मेहनाजपुर थाने भेजा गया है। जीयनपुर थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर दल प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में खेत में युवक की लाश मिली:परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कंगना रनोट के बयान पर भड़के रामदेव:बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं; एक्ट्रेस ने कहा था- मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment