Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर पहुंची पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस:कसया रूट पर ट्रायल की तैयारी, जल्द मिलेगा यात्रियों को नया एक्सपीरियंस

    4 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव आने वाला है। शहर को पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस मिल गई है, जो अब ट्रायल के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बस के शुरू होने से यात्रियों को न सिर्फ आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि एक साथ ज्यादा लोगों के आवागमन की सुविधा भी बढ़ेगी। फिलहाल, इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस फिलहाल राप्तीनगर स्थित गोरखपुर डिपो में खड़ी है। दरअसल, परिवहन निगम की तकनीकी टीम इसकी फाइनल चेकिंग, बैटरी टेस्टिंग और सेफ्टी निरीक्षण में जुटी है। बस में दो डेक पर बैठने की सुविधा, पूरी तरह एयर कंडीशनिंग, आरामदायक सीटें और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे शहर की अब तक की सबसे एडवांस बस बनाते हैं। गोरखपुर-कसया रूट पर होगा पहला ट्रायल परिवहन निगम ने ट्रायल के लिए गोरखपुर से कसया रूट को चुना है। यह रूट लंबाई और यात्री दबाव के लिहाज से अहम माना जाता है। ट्रायल के दौरान बस की बैटरी बैकअप, चार्जिंग टाइम, सड़क पर प्रदर्शन, ब्रेकिंग सिस्टम और यात्रियों की सुविधा का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा। साथ ही यात्रियों से फीडबैक लेकर आगे की योजना तय की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर को पहली बार इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस मिली है। इसे पहले कसया रूट पर ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर जल्द ही इसका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बेहतर सुविधा मिले।” बसों की क्षमता और बढ़ेगी अधिकारियों के अनुसार इस डबल डेकर बस का किराया भी सामान्य इलेक्ट्रिक बसों के बराबर रखने की योजना है। यानी यात्रियों को बिना अतिरिक्त खर्च के बेहतर सुविधा और ज्यादा आराम का लाभ मिलेगा। गोरखपुर में पहले से करीब 25 इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित हो रही हैं। अब डबल डेकर बस के जुड़ने से एक साथ ज्यादा यात्रियों को सफर कराने की क्षमता बढ़ेगी। इससे खासकर पीक ऑवर में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को सीट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण को कम करने और ईंधन की बचत में अहम भूमिका निभाती हैं। डीजल बसों की तुलना में ये बसें न के बराबर धुआं छोड़ती हैं। ऐसे में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। डबल डेकर बसें आमतौर पर बड़े शहरों की पहचान होती हैं। अब गोरखपुर में भी यह सुविधा मिलने से शहर की छवि और आधुनिक होगी। यात्रियों को मेट्रो शहर जैसा अनुभव मिलेगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का स्तर और बेहतर होगा। जल्द सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी नई बस फिलहाल ट्रायल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बस जल्द ही सड़कों पर टेस्ट रन के लिए उतरेगी। अगर परीक्षण सफल रहा, तो गोरखपुर के लोग जल्द ही इस डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में सफर करते नजर आएंगे। आने वाले समय में ऐसे और बसों को शामिल करने की योजना भी बनाई जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिरकर कारीगर की मौत, VIDEO:1 मिनट तक तड़पता रहा, खाल उतर गई; साथियों ने खींचकर बाहर निकाला
    Next Article
    KPSC भर्ती घोटाले की जांच बरेली पहुंची:IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के पैतृक घर ED की तलाशी, पेपर लीक और OMR से छेड़छाड़ का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment