Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI से यूपी में मजबूत होगा इमरजेंसी नेटवर्क:ब्रजेश पाठक बोले- डिजिटल रेफरल सिस्टम होगा लागू, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और एंबुलेंस जुड़ेंगे

    4 hours ago

    4

    0

    यूपी में गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए ट्रॉमा और इमरजेंसी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, ट्रॉमा सेंटरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, एंबुलेंस सेवाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों को आपस में जोड़ा जाएगा। इससे सड़क हादसे, हार्ट अटैक और गंभीर चोट जैसी आपात स्थिति में मरीज को शुरुआती स्तर पर ही सही इलाज मिल सकेगा और जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत उच्च स्तरीय अस्पताल भेजा जा सकेगा। यह जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को SGPGI में आयोजित EMPARV-2026 सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इमरजेंसी सेवाओं को केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। सरकार की कोशिश है कि गांव से लेकर महानगर तक जरूरतमंद मरीज को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल सके। डिजिटल रेफरल सिस्टम से तेजी से होगा मरीजों का ट्रांसफर ब्रजेश पाठक ने कहा कि गंभीर मरीजों को उनकी जरूरत के मुताबिक उच्च स्तरीय अस्पताल तक पहुंचाने के लिए डिजिटल रेफरल व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे मरीज की स्थिति और उपचार से जुड़ी जानकारी पहले ही संबंधित अस्पताल तक पहुंच सकेगी। इससे इलाज शुरू करने में लगने वाला समय कम होगा और मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी होगी। 1000 से ज्यादा विशेषज्ञों ने साझा किए उपचार के तरीके सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर समेत कई देशों के 1000 से अधिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने इमरजेंसी और ICU में गंभीर मरीजों के उपचार को अधिक प्रभावी बनाने के आधुनिक तरीकों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक इमरजेंसी मेडिसिन को मजबूत जीवनरक्षक व्यवस्था के रूप में विकसित करना समय की जरूरत है। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, SGPGI निदेशक डॉ. आरके धीमन, इमरजेंसी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दो नाबालिग घर से निकले:यूट्यूब 'सीक्रेट हाउस' वीडियो से प्रभावित होकर 2 घंटे में मिले
    Next Article
    बांदा में कार्रवाई न होने पर युवक ने की आत्महत्या:22 दिन पहले मां ने भी किया था सुसाइड, पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment