Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में आज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का शक्ति प्रदर्शन:दयाशंकर सिंह समेत 12 VIP बुलाए गए, 200 ब्राह्मण शंखनाद करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 22 फरवरी को सामाजिक समरसता महारैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली के जरिए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के लिए 12 से अधिक टेंट लगाए गए हैं और तीन बड़े मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और 12 से अधिक मंत्री व अतिथि मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जबकि तीसरे मंच पर 200 से अधिक ब्राह्मण उपस्थित रहेंगे, जो शंख बजाकर शंखनाद करेंगे। आयोजकों का दावा है कि यह रैली पूर्वांचल और पूरे प्रदेश में मजबूत संदेश देगी, जिसमें 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। यह रैली अहिरौला थाना क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित होगी। ओपी राजभर कई बार तैयारियों का ले चुके हैं जायजा ओम प्रकाश राजभर रैली स्थल का कई बार जायजा ले चुके हैं। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे। रैली में कार्यकर्ताओं के आने-जाने के लिए 400 बसें लगाई गई हैं। इसके साथ ही हाल ही में गठित राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के कमांडर को भी तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। आयोजकों के अनुसार, महारैली में 10 हजार से अधिक प्रबुद्ध ब्राह्मणों की विशेष भागीदारी रहेगी। इसके अलावा निषाद, नाई, क्षत्रिय, चौहान समेत सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। 200 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद दैनिक भास्कर से बातचीत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने बताया- सामाजिक समरसता महारैली में 10 हजार से अधिक ब्राह्मणों को आमंत्रित किया गया है। इनमें 200 से अधिक ऐसे ब्राह्मण हैं, जो शंख बजाकर शंखनाद करेंगे। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं। मुख्य मंच पर राजभर सहित सभी मंत्री बैठेंगे सामाजिक समरसता महारैली के लिए 12 से अधिक टेंट लगाए गए हैं। इसके साथ ही 3 मंच भी बनाए गए हैं। इनमें मुख्य मंच पर सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और एक दर्जन से अधिक मंत्री व अतिथि मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि तीसरे मंच पर 200 से अधिक ब्राह्मण उपस्थित रहेंगे, जो शंख बजाकर रैली का शंखनाद करेंगे। जातीय भावना को दूर करने के लिए हो रही रैली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने एक दिन पूर्व जिले में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जिले की सभी 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है और सपा इसे अपना गढ़ मानती है। जातीय भावनाओं को दूर करने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक रैली आयोजित की जा रही है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नजर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव पर है और पार्टी समाजवादी पार्टी के घमंड को तोड़ने का प्रयास करेगी। 2500 कार्यकर्ताओं को पीली वर्दी और डंडे बांटे थे ओम प्रकाश राजभर ने 19 जनवरी को अहिरौला में राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया था। इस दौरान 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं को ढाई-ढाई फीट के पीले डंडों के साथ संगठन की पीली वर्दी भी वितरित की गई थी। मंत्री ने सैनिकों के बीच बांटे गए डंडों को बिना लाइसेंस वाला हथियार बताया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और जागरूकता देना है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकें। -------------- ये खबर भी पढ़ें जर्मनी से यूपी आई बारात, दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी काटी, गुस्ताव ने खुशी के नाम की मेहंदी लगाई विदेश से आई बारात, देसी अंदाज में शादी की रस्में, स्टेज पर आरी से लकड़ी काटते दूल्हा और दुल्हन…फिरोजाबाद की इस अनोखी शादी ने हर किसी को चौंका दिया। जर्मनी से आए दूल्हे गुस्ताव ने न सिर्फ भारतीय रीति-रिवाजों से शादी रचाई, बल्कि दुल्हन खुशी के नाम की मेहंदी लगाकर प्यार का इजहार किया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘मिडिल ईस्ट के बड़े हिस्से पर इजरायल का अधिकार’, अमेरिकी राजदूत के बयान पर बवाल
    Next Article
    मथुरा में हेमा मालिनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा:घाटों के निर्माण और जल जीवन मिशन योजना को पूरा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment