Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा:पेट्रोल टैंकर में लगी आग चालक, खलासी समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, नहीं हो सकी पहचान

    7 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने से चालक और खलासी समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा मालटारी-मिर्जापुर मार्ग पर हाइडिल के पास हुआ। जहां ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित टैंकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से टैंकर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग का गोला बन गया। दोनों शव पूरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे डीजल से लदा टैंकर मालटारी-मिर्जापुर मार्ग से गुजर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर के साथ ही शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे टैंकर में आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार सुबह क्रेन से सीधा किया गया टैंकर मंगलवार सुबह क्रेन की मदद से जले हुए टैंकर को सीधा किया गया। इसके बाद गैस कटर से टैंकर को काटकर अंदर फंसे चालक और खलासी समेत तीन के जले हुए अवशेष बाहर निकाले गए। दोनों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों शव पूरी तरह जल चुके हैं। इसलिए अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के साथ ही हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर टायर फटना और उसके बाद बिजली के खंभे से टक्कर के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जीयनपुर क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की भयावहता का जिक्र करते हुए बताया कि आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं और टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 17 क्रय केंद्र मंजूर:उड़द, मूंग और मूंगफली खरीद के लिए 17 केंद्र मंजूर; MSP पर होगी खरीद
    Next Article
    श्रावस्ती में पॉलीक्लिनिक में मरीज देख रहा था स्वीपर:खुद को बता रहा था डॉक्टर; छापेमारी में अस्पताल सील, FIR के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment