Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 17 क्रय केंद्र मंजूर:उड़द, मूंग और मूंगफली खरीद के लिए 17 केंद्र मंजूर; MSP पर होगी खरीद

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रीष्म जायद विपणन मौसम वर्ष 2026-27 के तहत मूल्य समर्थन योजना (एमएसपी) पर उड़द, मूंग और मूंगफली की खरीद के लिए जिले में 17 क्रय केंद्रों को मंजूरी दे दी गई है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी तरीके से संचालित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य आसानी से मिल सके। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना है। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसी भी किसान को अनावश्यक इंतजार या परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पीसीएफ, यूपीपीसीयूएस, जेफेड और पीसीयू के माध्यम से होगी खरीद जिले में पीसीएफ के माध्यम से चार क्रय केंद्र संचालित होंगे। इनमें पुखरायां मूंग खरीद केंद्र, बी-पैक्स लक्ष्मणपुर पिलख, किसान एग्रो विजन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (झींझक) और प्रकृति एग्रो एंड एलाइड मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (अकबरपुर) शामिल हैं। यूपीपीसीयूएस के जरिए तीन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें दिव्यांचल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (झींझक), तड़ियावन अन्नपूर्णा एफपीओ (पुखरायां) और बी-पैक्स बनीपारा (झींझक) शामिल हैं। वहीं जेफेड के माध्यम से बहुआयामी एग्रो फार्मर एफपीओ (पुखरायां) और एम-पैक्स डीग (भोगनीपुर) में दो क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। पीसीयू के तहत सबसे ज्यादा आठ केंद्र पीसीयू के माध्यम से जिले में आठ क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें बी-पैक्स बानबाजार (डेरापुर), बी-पैक्स गौरीहसनपुर (सिकंदरा), बी-पैक्स सैथा और बी-पैक्स विशायकपुर (अकबरपुर) के अलावा जनरेशन ग्रीन्स फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (पुखरायां मंडी), इंडो आर्या एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी (झींझक मंडी), नित्या फेस एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी (अकबरपुर मंडी) तथा अच्युत प्रोड्यूसर कंपनी (झींझक मंडी) शामिल हैं। केंद्रों पर मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं डीएम ने सभी क्रय एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया, तौल की समुचित व्यवस्था और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकृत केंद्रों पर ही उपज बेचने की अपील जिलाधिकारी कपिल सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उड़द, मूंग और मूंगफली की उपज केवल अधिकृत क्रय केंद्रों पर ही बेचें। किसी भी जानकारी, पंजीकरण या सहायता के लिए किसान संबंधित केंद्र प्रभारी या कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से बचाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का सीधा लाभ दिलाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:निरीक्षक से कांस्टेबल तक कई पुलिसकर्मियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी
    Next Article
    आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा:पेट्रोल टैंकर में लगी आग चालक, खलासी समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, नहीं हो सकी पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment