Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बाइक रोककर टीचर को पीटा:धमकी दी- स्कूल में पढ़ाना छोड़ दो, नहीं तो जान से मारे जाओगे

    9 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने है। बाइक सवार दो बदमाशों ने मुंह बांधकर गाड़ी रोक कर शिक्षक के साथ गाली गलौज करने के साथ मारपीट की। इसके साथ ही यह भी धमकी दी की स्कूल में पढ़ाना छोड़ दो। नहीं तो जान से मारे जाओगे। पीड़ित शिक्षक इश्तियाक अहमद ने इस मामले की शिकायत जीयनपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपियों की पिटाई से लगी गंभीर चोट पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित शिक्षक इश्तियाक अहमद ने आरोप लगाया कि हेरा पब्लिक स्कूल धौरहरा सगड़ी से लौटते समय पेट्रोल पंप के निकट अलीपुर मोड़ के पास जैसे ही पहुंचा। इसी बीच बाइक पर सवार दो लड़के मुंह में कपड़ा बांधकर मौके पर पहुंचे और गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने डंडे से जमकर पिटाई की। जिससे गंभीर चोट लगी है। घटना को देखने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। की स्कूल में पढ़ाना छोड़ दो नहीं तो जान से मारे जाओगे। पीड़ित की तहरीर पर जीयनपुर थाने की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, न्यूनतम 7.5 डिग्री:दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड; धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा
    Next Article
    मेरठ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:एसएसपी अविनाश पांडेय ने कई चौकी प्रभारी बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment