Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Parbhani में UBT का मुस्लिम मेयर, BJP का हमला- क्या Uddhav Thackeray औरंगजेब का एजेंडा चला रहे?

    3 hours from now

    1

    0

    मध्य महाराष्ट्र के परभणी नगर निगम (पीसीएमसी) में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सैयद इकबाल कांग्रेस के समर्थन से मेयर चुने गए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तिरुमाला खिलारे को 13 वोटों के अंतर से हराया। आज सुबह हुए मेयर चुनाव में सैयद इकबाल ने 39 वोट हासिल कर भाजपा के खिलारे को हराया, जिन्हें 26 वोट मिले। यह जीत शिवसेना (यूबीटी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच हुए चुनाव पूर्व गठबंधन के कारण संभव हुई। कांग्रेस पार्षद गणेश देशमुख परभणी के उप मेयर चुने गए।इसे भी पढ़ें: Kerala Express में सवार होकर दिल्ली आये Thiruvananthapuram के BJP Mayor और Councillors, रेलवे स्टेशनों पर हुआ भव्य स्वागतइस परिणाम के साथ, परभणी महाराष्ट्र का एकमात्र नगर निगम बन गया है जहां उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मेयर का पद हासिल किया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूबीटी ने सैयद इकबाल को परभनी नगर निगम का महापौर बनाया है। यह एक सोची-समझी चाल है क्योंकि मुस्लिम वोट बैंक यूबीटी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में मुस्लिम समर्थन के बिना मुंबई में दो अंकों तक पहुंचना भी मुश्किल होता।इसे भी पढ़ें: BMC पर BJP का कब्जा, Ritu Tawde बनीं Mayor; Thackeray परिवार का 25 साल पुराना किला ध्वस्तनिरुपम ने आगे आरोप लगाया कि पार्टी अपने वैचारिक आधार से भटक गई है। उन्होंने पूछा कि पहले उन्होंने मुस्लिम वोटों के लिए हिंदुओं को धोखा दिया, और अब उन्होंने मराठी समाज की भी अवहेलना की है। क्या उद्धव ठाकरे अब भी बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के सच्चे उत्तराधिकारी होने का दावा करेंगे? विपक्षी भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की महापौर पद के उम्मीदवार के चयन की आलोचना करते हुए उस पर मराठी 'मानुष' (मराठी लोगों) की अनदेखी करने का आरोप लगाया। राज्य भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बान ने कहा कि उद्धव ठाकरे परभणी में औरंगजेब के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। वे चुनाव से पहले मराठी मानुष का नाम लेते हैं, लेकिन महापौर नियुक्त करने का समय आने पर मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतार देते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Patna Civil Court में फिर Bomb Threat, लगातार दूसरे दिन की धमकी से मचा हड़कंप
    Next Article
    Assam में Indian Air Force का शक्ति प्रदर्शन, Moran हाईवे बना Runway, PM Modi करेंगे उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment