Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बाजार से लौट रही युवती का अपहरण:कार सवारों ने जबरन बैठाया, केस दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में भाई के साथ बाजार गई युवती को कार सवार कुछ लोगों द्वारा जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकर यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी भतीजी अंशिका यादव 19 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे अपने भाई अभिषेक यादव के साथ सठियांव बाजार खरीदारी करने गई थी। शाम लगभग 6 बजे दोनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान सठियांव रेलवे स्टेशन से गांव जाने वाले रास्ते में कार सवार कुछ अज्ञात लोग पहुंचे और युवती का हाथ खींचकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। भाई ने दौड़कर पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कार तेज रफ्तार से निकल गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। घर पहुंचकर परिजनों को दी जानकारी पीड़ित के अनुसार, अभिषेक घर पहुंचा और घटना की सूचना दी। युवती की मां ने बताया कि कुछ दिनों से एक अज्ञात नंबर से फोन आ रहे थे। जांच में नंबर अभिषेक रावत पुत्र सुनील रावत, निवासी मोहब्बतपुर का बताया गया। परिजन जब उसके घर पहुंचे तो वह नहीं मिला। बताया गया कि युवक दबंग प्रवृत्ति का है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैलेट अस्पताल में 40 लाख की स्विस मशीन लगी:अब बिना कैसेट होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन; हर मरीज के 4000 रुपए बचेंगे
    Next Article
    साढ़ में दर्शन के बहाने दुल्हन फरार:पति को दिया चकमा, 7 लाख के जेवर-नकदी लेकर गायब, पुलिस CCTV से तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment