Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बोले आप सांसद संजय सिंह:देश के लिए मजाक बना AI समिट, धार्मिक परंपराओं से बनते हैं शंकराचार्य

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में ड्राइवर वेलफेयर आयोग के गठन की मांग को संसद में उठाने पर ड्राइवरों ने आप सांसद का सम्मान समारोह आयोजित कर किया जोरदार स्वागत किया गया। वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के तत्वावधान में शुक्रवार को मंदूरी एयरपोर्ट स्थित मैदान में जनसभा आयोजित की गई। जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आप सांसद संजय सिंह का संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद यादव के नेतृत्व में फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद मंच के माध्यम से ड्राइवर हितों को लेकर आवाज़ बुलंद की गई। इसी के साथ ही आप सांसद ने मार्ग दुर्घटना में अपना अंग गवा चुके ठेकमा ब्लॉक से ड्राइवर साथी राहुल को सम्मानित करते हुए सहायता राशि प्रदान की। आप सांसद ने ड्राइवरों को उनका हक और सम्मान मिलने तक साथ खड़े रहने का वादा किया। कहा कि ड्राइवरों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक एकजुट होकर आंदोलन करना पड़ेगा। देश के लिए मजाक AI समिट आप सांसद ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट देश के लिए मजाक बन गया है। इससे देश की प्रतिष्ठा गिरती है। प्रधानमंत्री को तो इससे कोई फर्क पड़ता नहीं। लेकिन दुनिया में जो संदेश जाता है उसे भारत का मजाक बनता है। फोटो खिंचवाने के चक्कर में पीएम का कार्यक्रम 19 तारीख को था। वह 16 तारीख को ही पहुंच गए। सभी लोगों को निकाल कर बाहर किया गया इसके अलावा सामान चोरी की भी घटना हुई। जो लोग बाहर निकल रहे हैं उन्हें टैक्सी नहीं मिल रही है कई कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। ऐसे मूर्खतापूर्ण कार्यक्रम करने से कोई फायदा नहीं होता है। पीएम विश्व गुरु बनकर घूम रहे हैं बिना चेला के गुरु हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विवाद पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि सरकार शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांगती है जबकि 12 साल में प्रधानमंत्री अपनी डिग्री नहीं बता सके। माघ मेला में छोटे-छोटे बटुकों को चोटी पड़कर पिटवाया गया। विधानसभा में योगी धमकी भरे लहजे में कहते हैं कि शंकराचार्य को अपनी सीमाओं में रहना पड़ेगा यह ठीक बात नहीं है। सबका सम्मान करना चाहिए शंकराचार्य योगी मोदी तय नहीं करेंगे यह धार्मिक परंपराओं से तय होता है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को लेकर भाजपा में भी विरोध है योगी के विपरीत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बटुकों का सम्मान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी:कुलवंत सिंह स्टेडियम में दिखी सेना की ताकत ,लोगों में दिखा देशभक्ति का जोश
    Next Article
    AUS vs OMN LIVE Score: ओमान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 105 रनों का टारगेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment