Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में हाईवे पर धू-धू कर जला पिकअप:शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, चालक फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर एक पिक अप वाहन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हैदरगढ़ बाईपास के पास हुई इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ बाईपास के पास हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस हादसे के कारण अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर हाईवे पर आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में टोल प्लाजा कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत:शादी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    एडीजी प्रवीण कुमार खीरी पहुंचे:पुलिस को विवेचना सुधारने, दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment