Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री अनिल राजभर:पूर्व की सरकारों ने नहीं किया महाराजा सुहेलदेव का सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी दे रहे हैं सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में टिकुरिया के मैदान में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के अवसर पर विशाल जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर उपस्थित रहे। महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के बहाने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। इस विशाल जनसभा में बिहार के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे थे। पूर्व की सरकारों ने नहीं किया सम्मान प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर मां भारती की उन्होंने जो सेवा की है। उस कालखंड में बड़ी लड़ाई लड़ी। 5 लाख सेना सहित सैयद सालार मसूद को मारने का काम उस समय किया था जब भगवान श्री राम की अयोध्या पर सैयद सालार कब्जा करना चाहता था। वह लड़ाई इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि 175 वर्ष तक उसे घटना के बाद देश पर किसी ने हमला नहीं किया। आज हमारी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार लगातार महाराजा सुहेलदेव को सम्मान देने का काम कर रही है। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय सुपरफास्ट ट्रेन के साथ-साथ डाक टिकट और बहराइच में चित्तौड़ा के मैदान में स्मारक बनाया गया है। वही सरकार के सहयोगी मंत्री ओमप्रकाश राजभर के कार्यक्रम के आयोजन के बारे में मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि कार्यक्रम को शिफ्ट करने के लिए उन्हें कहा गया था पर वह अपना संगठन चलाते हैं। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर सरकार के मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि किसी तरह का कोई बिखराव नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में हम सभी साथ चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल:ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, ननद के घर जा रही थी
    Next Article
    बिधूना में 5 साल के मासूम से कुकर्म:10 रुपए का लालच देकर बाइक से युवक उठा ले गया, बच्चा अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment