Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल:ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, ननद के घर जा रही थी

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे कैलादेवी थाना क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित नारंगपुर गांव के पास हुई। मृतका की पहचान असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव निवासी 38 वर्षीय बेबी पत्नी रमेश कश्यप के रूप में हुई है। रमेश कश्यप अपनी पत्नी बेबी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन नन्हीं के घर रजपुरा थाना क्षेत्र के उम्मेदपुर गांव जा रहे थे। उनकी बाइक सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर चल रही थी। तभी गुंवा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी बाइक समेत सड़क किनारे खंदी में गिर गए। इस दौरान बेबी का चेहरा एक पेड़ से जा टकराया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों पति-पत्नी को खंदी से बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल में इमरजेंसी प्रभारी डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बेबी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने सड़क हादसे में महिला की मौत की सूचना पीआई थाना पुलिस को भेज दी है। मिर्च खाने अपने पीछे इकलौते 17 साल के बेटे राजेश को छोड़ा है। जिला अस्पताल पहुंची थाना पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव की एक महिला की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रक संभल शहर की ओर गया है, जिसकी तलाश चौधरी सराय पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 तस्वीरों में देखिए प्रधानमंत्री का मेरठ दौरा:नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उदघाटन करने के बाद किया जनसभा को संबोधित
    Next Article
    आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री अनिल राजभर:पूर्व की सरकारों ने नहीं किया महाराजा सुहेलदेव का सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी दे रहे हैं सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment