Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़:एजेंसी पर छापा, 1000 सिलेंडर और उपकरण बरामद

    12 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर शिवांश भारत गैस एजेंसी (अगोरा अमीरपुर) पर छापा मारा गया। इस दौरान अवैध रूप से गैस ट्रांसफर करने का भंडाफोड़ हुआ और मौके से लगभग 1000 सिलेंडर तथा रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए। प्रशासन को लंबे समय से इस एजेंसी पर अवैध रिफिलिंग की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय और आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने गोदाम पर छापा मारा। जांच में कैंपस से 32 रिफिलर यंत्र ('बांसुरी') और गैस ट्रांसफर करने वाले तीन बड़े पाइप मिले। इससे स्पष्ट हुआ कि यहां बड़े पैमाने पर एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस चोरी और रिफिलिंग का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान गोदाम में भारत गैस, इंडेन और एचपी कंपनी के लगभग 1000 कमर्शियल सिलेंडर पाए गए। इनमें से केवल 14 सिलेंडर भरे हुए थे, जबकि बाकी सभी खाली थे। नियमानुसार, एक एजेंसी पर दूसरी कंपनियों के इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर मिलना गंभीर उल्लंघन माना जाता है। जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) अभय सिंह ने मौके पर पहुंचकर बताया कि एजेंसी की गतिविधियों में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि "एजेंसी कैंपस में रिफिलिंग उपकरण मिलना अवैध कारोबार का स्पष्ट प्रमाण है।" आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, और प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रखने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP का गैस सिलेंडर कीमतों पर प्रदर्शन:संतकबीरनगर में कलेक्ट्रेट पर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    आजमगढ़ में ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन:एक दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई थी किशोर की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment