Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास:2020 में हुई थी घटना, 8 गवाहों ने दी गवाही

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा 66000 रूपये की सजा सुनाई। जबकि दो आरोपियों को केवल गाली गुप्ता देने तथा जान से मारने की देने का दोषी पाते हुए दो दो वर्ष कारावास तथा प्रत्येक पन्द्रह हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश फॉस्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक अमर सिंह ने शनिवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर का है। वादी मुकदमा दाऊद अहमद का चचेरा भाई आबिद सड़क किनारे आम की दुकान लगाता था। दुकान लगाने को लेकर आबिद का 15 जून 2020 की सुबह गांव के तुफेल पुत्र जान मुहम्मद,अनस व असहद पुत्रगण तुफैल से विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर असहद व तुफैल के ललकारने पर अनस ने आबिद को गोली मार दी। जिससे आबिद की मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। आठ गवाहों ने दी गवाही इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बिपिन कुमार गिरि ने कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी अनस को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 66000 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि तुफैल व असहद को दो वर्ष कारावास तथा पंद्रह हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया के पथरदेवा में दो पक्षों में विवाद:लाइसेंसी हथियार से दो राउंड हवाई फायरिंग हुई, पुलिस ने किया इंकार
    Next Article
    गोरखपुर में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या:दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment