Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 19 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या:दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित किया

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पिपराइच नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में एक 19 वर्षीय युवती ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान बड़े गांव निवासी सत्ते चौहान की पुत्री प्रियंका चौहान के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रियंका को तत्काल सीएचसी पिपराइच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घटना आज शाम की है जब प्रियंका के परिजन खेत से लौटे तो उन्होंने उसे दुपट्टे से लटका हुआ पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस कमरे में प्रियंका का शव मिला, उसका दरवाजा खुला हुआ था। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं, तो कुछ पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण मान रहे हैं। प्रियंका के दो भाई हैं, जिनमें से बड़ा भाई बाहर नौकरी करता है और छोटा भाई घर पर रहकर पढ़ाई करता है। सीएचसी पिपराइच के डॉक्टर प्रवीण ने बताया कि प्रियंका को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने इस संबंध में मेमो भेजकर पिपराइच पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास:2020 में हुई थी घटना, 8 गवाहों ने दी गवाही
    Next Article
    नवयुवक इंद्रलोक व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण:लखनऊ में होली मिलन कार्यक्रम के साथ हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment