Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, छानबीन में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो रही है। मेहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार सुबह करीब 7 बजे जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई । जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना ने कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लाठी डंडे से हुई मारपीट मेहनगर थाना क्षेत्र की अनिता 45 पत्नी रामविलास सरोज अपने चिन्हित भूमि पर वर्षों से टीनशेड रखकर गुजर-बसर कर रही थीं। रविवार की सुबह आरोप है कि उनके पट्टीदार संजय, इंदल और हरिचंद्र सहित कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और टीनशेड पर लाठी-डंडों से प्रहार करने लगे तथा सामान फेंकने लगे। अनिता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को पिटता देख उनकी पुत्रियां नंदिनी (24) और संजना (16) मौके पर पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों में भी इनका आरोप लगाया है। एक पड़ोसी की मदद से तीन घायलों को ऑटो रिक्शा से मेंहनगर थाने ले जाया गया। वहां से 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल अनिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। मेंहनगर थानाध्यक्ष ने बताया मामले में शिकायत दर्ज की गई है। गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क जाम करने पर 225 लोगों पर FIR दर्ज:अंबेडकरनगर में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन
    Next Article
    झांसी में सांप के डसने से किसान की मौत:खेत में काम करते समय पैर में काटा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment