Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क जाम करने पर 225 लोगों पर FIR दर्ज:अंबेडकरनगर में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। राजेसुल्तानपुर चौक पर सड़क जाम करने के आरोप में 25 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक अर्जुन यादव की तहरीर पर हुई है। उपनिरीक्षक अर्जुन यादव ने अपनी तहरीर में बताया कि किसी ने यह अफवाह फैलाई थी कि दोनों युवकों की मौत के लिए डायल 112 वाहन जिम्मेदार है। इस गलत सूचना के बाद सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीणों और परिजनों ने राजेसुल्तानपुर चौक पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 45/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं जैसे 191(2), 191(3), 121(1), 132, 352, 352(3) और 7 सीएल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। लालती पत्नी रमाकांत सहित 25 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 200 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई। एडिशनल एसपी श्यामदेव, एसडीएम आलापुर और तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सड़क अवरुद्ध करने वाले ग्रामीणों को समझा-बुझाकर थाने लाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 43/26 के तहत बीएनएस की धारा 281 और 106(1) में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में रालोद में शामिल हुईं कई महिलाएं:कांशीराम जयंती पर रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ली सदस्यता
    Next Article
    आजमगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, छानबीन में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment