Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप:पीड़ित ने परिजनों पर लगाया साजिश का आरोप, मुकदमा दर्ज करने में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता प्रियंका सिंह पुत्री भोला सिंह, निवासी ग्राम महूआरी, थाना तरवां, जिला आजमगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके ही परिवार के लोगों ने उसके साथ साजिश रची। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता के भाई दीपक सिंह उर्फ रिन्टू सिंह से गांव के ही संध्या सिंह पत्नी स्वर्गीय अनीश सिंह व उनकी पुत्री अर्चना सिंह से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दीपक सिंह को संध्या सिंह ने अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसमें जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीते ही दीपक की तबीयत बिगड़ गई और वह घर आते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह पूरी घटना उसे जान से मारने की नीयत से अंजाम दी गई है। थाना तरवां पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया, सुरेमनपुर से गुजरेगी विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन:नई दिल्ली-सुपौल के बीच 85 फेरों में होगा संचालन
    Next Article
    मिर्जापुर में विहिप का धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रव्यापी सख्त कानून की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment